स्किन एलर्जी से छुटकारा पाने के 5 असरदार उपाय(Pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 04:15 PM (IST)

बदलते मौसम के कारण कई बार स्किन एलर्जी हो जाती है। गर्मी में पसीने के कारण और सर्दी मेें शुष्क मौसम से यह प्रॉब्लम हो जाती है। होठों के आस-पास, नाक या आंखों के घेरों पर इस तरह की परेशानी हो सकती है। इसका इलाज अगर सही समय पर न किया जाए तो यह परेशानी बढ़ भी सकती है। कुछ घरेलू उपचार अपना कर इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में...



1. बर्फ

कई बार एलर्जी के कारण सूजन और रैशिस भी हो जाते हैं। जब लगे की चेहरे पर किसी तरह का संक्रमण हो रहा है तो सबसे पहले बर्फ रगड़नी चाहिए। इससे सूजन कम हो जाती है। 

2. नींबू

नींबू के बारीक-बारीक टुकड़े काट कर एलर्जी वाली जगह पर रख लें और थोड़ी-थोड़ी देर बाद बदलते रहें। इसे बाहरी त्वचा पर लगाएं। 

3. टी बैग

टी बैग एलर्जी के लिए बहुत अच्छा है। इसके लिए टी बैग को पानी में कुछ देर के लिए भिगो कर रखें और प्रभावित जगह पर लगाएं। 

4. एलोवेरा

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी जेल को दिन में दो बार लगाएं।इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।  

5. शहद

त्वचा से जुड़ी हर परेशानी से बचने के लिए शहद का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसे दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करें। 






























Punjab Kesari