फेसपैक लगाते समय न करें ये गलतियां! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2016 - 02:42 PM (IST)

खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है। एेसे में लड़कियां अपने चेहरे की सुदंरता को बरकरार रखने के लिए कई तरह के फेसपैक इस्तेमाल करती हैं। कई बार फेसपैक को लगाते समय आप कुछ एेसी गलतियां कर देती है जिससे आपके चेहरे को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको कुछ एेसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अक्सर लड़कियां फेसपैक लगाते समय करती हैं।  


1. फेसपैक को हमेशा नहाने के बाद लगाएं। नहाने के बाद त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते है, जिससे फेसपैक का असर अधिक होता है।

2. हम अक्सर फेसपैक को अच्छी तरह सूखने के बाद धोते है लेकिन एेसा करने से त्वचा की नमी कम हो जाती है। कई बार चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है। 

3. फेसपैक को लगाने के बाद चेहरे पर गुलाबजल जरूर लगाएं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है।

4. चेहरे पर फेसपैक लगाने के बाद बात मत करें। बात करने से चेहरा खिंच जाता है, जिससे त्वचा ढीली हो जाती है।

5. चेहरे से फेसपैक लगाने का बाद कुछ देर के लिए साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 

Punjab Kesari