हेयर कलर से जुड़ी ये गलतियां, कर देंगी अापको उम्र से पहले बूढ़ा (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2016 - 12:16 PM (IST)

अपना हेयर कलर चुनना अाप जितना अासान समझते है लेकिन यह इतना अासान काम नहीं। सही हेयर कलर चुनना एेसा काम है जो अापके स्किन टोन को कॉम्प्लीमेंट भी करे। अगर अाप अपनी स्किन टोन के हिसाब से कलर का चुनाव नहीं करते तो यह अापकी स्किन पर बुरा असर डाल सकते है और अापको उम्र से पहले बुढ़ा दिखा सकते है। अाइए जानते कलर करवाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
 
1. स्किन टोन 
 
पीली अंडरटोन वाली त्वचा को वार्म रंग सूट करते हैं। गुलाबी रंगत वाली त्वचा के लिए कूल रंग चुनें। एक बार जब आप जान लेंगे कि आपके लिए आइडियल स्किन टोन क्या है तो आप बता पाएंगे कि कौन से हेयर कलर वार्म हैं और कौन से कूल है।
 
2. ज्यादा लाइड शेड 
 
ग्रे रंग प्राकृतिक लगता है और यह काले रंग के बालों वाले व्‍यक्‍तियों पर यह रंग काफी जचता है। यह रंग केवल 30 के ऊपर की उम्र वाली महिलाओं को ट्राई करना चाहिए। यंग लड़कियों पर यह रंग खराब लगेगा और वे ज्‍यादा उम्र की लगने लगेंगी। 
 
3. ज्यादा डार्क कलर 
 
अगर आपकी स्‍किन रेड है तो लाल हेयर कलर ना करवाएं। रेड कलर में काफी सारे शेड होते हैं। अगर आप बहुत गोरी हैं तो कॉपर या फिर लाइट शेड करवाएं। ऑलिव रंग वाली लड़कियां ब्‍लू बेस रेड कलर करवा सकती हैं जो कि थोड़ा गहरा लाल होता है। 

4. एडवांस में प्लान करें
 

ऐसा रंग चुनें जिससे आप डेड जैसे न लगें। इस पर भी विचार कीजिए कि आपके पास हर चार से छह हफ्ते के बाद पार्लर जाने का समय है या आपके लिए खुद ही इसे मेन्टेन करना ज्यादा बेहतर रहेगा? 

Punjab Kesari