इन ट्रिक्स को फॉलों करके पाएं अट्रैक्टिव लिप्स! (PICS)

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2016 - 02:56 PM (IST)

लड़कियों को खूबसूरत दिखाने के लिए लंबे बाल, खूबसूरत बड़ी-बड़ी अांखे और परफेक्स चिक्स के साथ-साथ उनके सेक्सी और भरे हुए लिप्स है। हर लड़की चाहती है कि उसके होंठ दूसरी लड़कियों की तरह अट्रैक्टिव हो। अगर अाप भी कुछ ऐसा ही चाहती है तो अाज हम अापको लिप्स को सेक्सी और भरमें दिखाने के लिए कुछ मेकअप ट्रिक्स बताएंगे, जिनको फॉलों कर आप अपने लिप्स को दे सकती है परफेक्ट लुक।  

 

1. सबसे पहले अपने होंठों पर लिप बाम लगाएं और अच्छे से मॉइश्चराइज करें। अब एक या दो शेड डार्क लिप लाइनर लें और लिप्स के ऊपरी हिस्से के सेंटर में कर्व करें। फिर इस स्ट्रक्चर को अोवरलाइन करते हुए होंठों के किनारों पर ले जाएं। 

2.किनारों को कवर करने के बाद अपने नए लिप लाइन और होंठों के बीच वाले खाली हिस्से को लिप लाइनर की मदद से भरें। 

3. अब किसी ब्रश की सहायता से नीचे वाले होंठों पर लिप लाइन के नीचे हल्का-सा न्यूट्रल पाऊडर लगाएं। 

4. फिर मैट लिपस्टिक लेकर लिप लाइनर के बीच में इससे होंठो को अच्छी तरह भरें।  इस तरह आपका क्यूपिडस बाउ भी कवर हो जाएगा। 

5. एक हाइलाइटर लेकर अपने क्यूपिडस बाउ पर लगाकर ऊंगुलियों की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं। 

6. अंत में अपने होंठों के बीच वाले हिस्से पर लिप ग्लॉस लगाएं और किसी ब्रश की सहायता से फैला लें। ऐसा करने से अापके होंठ सेक्सी के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेंगे।  

Punjab Kesari