ये फेस योगा रखेंगे आपके चेहरे को हमेशा खूबसूरत और जवान(Pics)

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2016 - 06:20 PM (IST)

लड़की हो या लड़का हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह -तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और मेडिकल ट्रीटमेंट तक करवाते हैं। आप शायद यह नही जानते कि इससे चेहरे की चमक सिर्फ कुछ देर के लिए हा रहती है और इससे कुछ खास असर भी दिखाई नही देता। 
बढती उम्र की को रोका तो नही जा सकता लेकिन कुछ आसान से आसनो से चेहरे पर चमक वापिस लाई जा सकती है। आसान से फेस योग टिप्स जिन्हें अपने रुटीन में शामिल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत और जवान बना सकते हैं। फेस योगा से गाल, आंख, चिन, गला और माथे की स्किन में कसावट आती है और बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर नहीं आता।
 
 
1.  फिश पोज
 
 
इसे करने के लिए दोनों गालों को अंदर खींचकर चेहरे को मछली की तरह बना लें। इस योग को करने से चेहरे का एक्स्ट्रा फैट कम होता है और यह झुर्रियों को रोकता है साथ ही मांसपेशियों में टाइटनेस लाता है। 
 
 
2. राउंड पोज (आंखों के लिए)
 
 
इसके लिए आंखों को बाएं से दाएं और दाएं से बाएं 30-30 सैकंड के लिए घूमाएं और फिर आई बाल को ऊपर-नीचे की तरफ करें।
 
3. बैलून पोज
 
यह पोज़ जबडे की हड्डी को मजबूत बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढता है। पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर भगाता है। इसके लिए मुंह में हवा भरकर 10 सेकंड तक चेहरे को ऐसे ही रहने दें और भरी हुई हवा को मुंह के अंदर दाएं-बाएं घुमाएं। 
 
4. बुद्धा पोज
 
 
इस पोज़ में दोनों आंखों को बंद करके बैठे और दोनों आई ब्रोज के बीच ध्यान लगाएं। 30 सेकंड तक इसी पोज़ में रहें। इस तरह मेडिटेशन से आपको बहुत सुकुन मिलता है।
 
 

 

Punjab Kesari