इन चीजों का सेवन करके पाएं गोरा रंग! (Pics)

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 05:01 PM (IST)

हर लड़की का सपना होता हैं कि वो खूबसूरत दिखें। एेसे ही गोरा रंग तो हर किसी को पसंद हैं। लड़कियां अपने चेहरे की रंगत निखारने के लिए कई तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं, जिनसे कई स्किन प्रॉबल्म हो जाती हैं। एेसे में आप चाहें तो कुछ चीजों का सेवन करके गोरा रंग पा सकती है। 

1. चुकंदर

चुंकदर का लगातार सेवन करने से आपकी त्वचा में निखार आता है। चुकंदर में आयरन और विटामिन भारी मात्रा में होते है। इसका सेवन करने से चेहरे के बंद छिद्र खुलते है और गंदगी बाहर आती हैं।

2. पालक

पालक खाने से हमें कैलोरी, प्रोटीन और नमी मिलती हैं। इसका सेवन करने से सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर होता हैं। गोरा रंग पाने के लिए इसका सेवन करें।

3. कीवी

कीवी का सेवन करने से भी चेहरे पर रंगत आती हैं। यह विटामिन ए,बी और आयरन से भरपूर होता है। इसका रोजाना सेवन करने से रंग साफ होता है।

4. सेब

सेब को खाने से व्यक्ति का रंग साफ होता है, जिससे चेहरे पर रंगत आती है। एेसे में सेब का सेवन रोज करें।

5. स्ट्राबेरी

स्ट्राबेरी व्यक्ति की बढ़ती उम्र को रोकती है और चेहरे पर निखार लाती है। इसको खाने से चेहरे की रंगत बढ़ती है।
 

Punjab Kesari