ब्यूटी की ये 5 चीजें, कभी किसी से न करें शेयर(pics)

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2016 - 11:26 AM (IST)

कोई भी लड़की अपनी बैस्ट फैंड के साथ अपनी सारी बातें शेयर करती है लेकिन बातें शेयर करने तक तो ठीक है। अगर आप उनके साथ अपने ब्यूटी प्रॉड्क्ट भी शेयर करती है तो इससे आपकी और उनकी स्किन खराब हो सकती है। जी हां, कुछ ऐसे ब्यूटी प्रॉड्क्ट होते है, जिनको भूल कर भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। आज हम ऐसे ही प्रॉड्क्ट के बारे में बताएंगे और इनको क्योें शेयर नहीं करना चाहिए। 

 

 

1. मेकअप ब्रश या स्पंज

जिनको अक्सर पिंपल्स की परेशानी या स्किन इंफैक्शन रहती है तो इसमें सबसे बड़ा हाथ मेकअप ब्रश या स्पंज का होता है। इसलिए जरूरी है कि अपने इन प्रॉड्क्ट को किसी से शेयर न करें।  

2. क्रीम, सीरम और लिप बाम

अगर आप जार में आने वाली क्रीम दूसरों के साथ शेयर करती हैं तो अभी सभंल जाएं।  क्योंकि एक स्टडी की मानें तो एक इंसान की ऊंगुलियों में करीब 332,000 बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। एक जार में कई लोगों कि ऊगुलियों के बैक्टीरिया ट्रांसफर होंगे, जो आपकी स्किन को खराब करेंगे।  


3. लिपस्टिक और लिप ग्लॉस

जीभ ना चाहते हुए भी आपके होंठों से टच होती ही रहती हैं। जब आप अपनी इन प्रॉड्क्ट के शेयर करते है तो इससे  बैक्टीरिया जीभ के साथ हमारे शरीर के अंदर चले जाते है।   

4. मस्कारा, आइलाइनर और काजल

हमारी बॉडी में आंखें सबसे सेंसेटिव हिस्सा होती हैं। अगर आप अपनी किसी फैंड का ये प्रॉड्क्ट शेयर करेंगी तो आपकी दोस्त को कोई आइ इंफेक्शन होगा तो वो आपको भी होने के चांसेज हो सकते है।  

5. रेजर

रेजर के इस्तेमाल के समय कटने की शिकायत होती है। ऐसे में अगर कोई दूसरा वहीं रेजर इस्तेमाल करता है तो इंफैक्शन हो सकता है। 

Punjab Kesari