बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चॉकलेट कप केक

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2017 - 04:54 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : बच्चों को चॉकलेट और केक खाना बहुत पंसद होता है। वे इसे बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन हर बार बाजार से खरीदना भी आसान नहीं है। एेसे में गर्मी की छुटियों में बच्चों के लिए चॉकलेट कपकेक घर पर ही बनाएं। आइए जाने कैसे

सामग्री :-
1/3 कप मक्खन 
1/2 कप कंडेन्स्ड मिल्क 
1 बड़ा चम्मच शक्कर 
1/2 छोटा चम्मच वेनिला एसेन्स 
1 कप मैदा  
3 बड़े चम्मच कोको पाउडर 
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 
1 चुटकी नमक 
2 बड़े चम्मच चॉकलेट चिप्स 


विधि 
1. सबसे पहले 1 बॉउल में मक्खन लेकर उसे अच्छे से फेटें।
2. अब मक्खन में शक्कर, कंडेन्स्ड मिल्क, वेनिला एसेन्स डालें और इस मिश्रण को मिलाकर फिर से फेटें।
3. फिर 1 बॉउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक को छान लें। 
4. अब मक्खन के मिश्रण में मैदा और कंडेन्स्ड मिल्क थोड़ा-थोड़ा करके डालें और अच्छे से फेटते रहें।
5. अब कप में थोड़ा-सा मक्खन लगा कर अंदर से चिकना कर लें और केक के घोल को कप में डाल दें।
6. फिर इसे माइक्रोवेव में पकने के लिए रखें।
7. जब कपकेक बन जाए तो इसे चॉक्लेट के टुकड़े से सजाएं ।
8. चॉकलेट कप केक तैयार है। इसे ठंडा करके सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static