चाय के साथ खाएं गर्मा-गर्म Cookies

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 11:00 AM (IST)

घर पर चाय के साथ कुछ न कुछ खाने के लिए तो चाहिए ही होता है। ऐसे में हम मार्कीट से कई महंगी-महंगी कुकीज खरीदकर लाते है। अगर इन्हें घर पर ही बना लिया जाए तो कितना अच्छा है। तो देर किस बात की आज हम आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं कुकीज---  

 

सामग्री
मैदा - 500 ग्राम
पिसी हुई चीनी - 100 ग्राम
अजवायन - 2 टी-स्पून
नमक - 1 टी-स्पून
मक्खन - 250 मिलीलीटर
दूध - 110 मिलीलीटर

 

तैयारी
1. कटोरे में  500 ग्राम मैदा, 100 ग्राम पिसी हुई चीनी, 2 टी-स्पून अजवायन, 1 टी-स्पून नमक, 250 मिलीलीटर मक्खन, 110 मिलीलीटर दूध मिलाकर मुलायम आटे की तरह गूंध लें।
2. इस गूंथे हुए आटे को 20 मिनट के लिए रख दें।
 
3.बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाए। कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिए। 
4. कुकीज काटने के लिए एक कुकी कटर का प्रयोग करें।
5. इसे एक बेकिंग ट्रे पर रखें।
6. ओवन को  350°F/180°C  तक गर्म करें। 12-15 मिनट के लिए सेकें।
7.अब इसे टाइट कंटेनर में स्टोर करें और चाय के साथ परोसें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sonia Goswami

Recommended News

static