सोया खाना पसंद है तो बनाएं सोया चंक्स फ्राई

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 11:02 AM (IST)

जो लोग सोया डिश पसंद करते हैं ,उनके लिए आज हम लेकर आए हैं नई डिश। सोया चंक्स फ्राई । इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो सेहत के लिए नियमित रूप से लेना अनिवार्य है। आईए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

 

सामग्री
पानी - 1 लीटर
सोया चंक्स- 125 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी-स्पून 
अदरक - 1 टी-स्पून
लहसुन - 1 1/2 टी-स्पून
हल्दी - 1/2 -टी-स्पून
प्याज - 70 ग्राम
शिमला मिर्च - 45 ग्राम बारीक कटी हुई
टमाटर - 100 ग्राम
लाल मिर्च - 1 टी-स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी-स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी-स्पून
नमक - 1 टी-स्पून
 आमचूर - 1/2 टी-स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

 

विधि
1. एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म करें, 125 ग्राम सोया चंक्स डाल 8-10 मिनट के लिए पकाए।
2. भारी बर्तन में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें, 1 टी-स्पून जीरा डाल भूने।
3. फिर 1 टी-स्पून अदरक, 1 1/2 टी-स्पून लहसुन डाल भूने। (वीडियो देखें)
4.  1/2 टी-स्पून हल्दी डाल कर भूने।
5.   70 ग्राम प्याज डाल कर भूने।
6. अब इसमें कटी शिमला मिर्च तथा टमाटर डाल पकाए।
7.  लाल मिर्च डालें, 1/2 टी-स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टी-स्पून जीरा पाउडर, 1 टी-स्पून नमक, 1/2 टी-स्पून आमचूर पाउडर डाल अच्छे से मिलाएं।
8. उबले सोया चंक्स डाल, 3 से 5 मिनट तक के लिए पकाएं।
9. धनिए से सजाएं।
10. गर्मा गर्म परोसें।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sonia Goswami

Recommended News

static