लड़कियां इन चीजों को पार्टनर से भी ज्यादा देती हैं अहमियत

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 05:01 PM (IST)

हर किसी की लाइफ में कोई न कोई इंसान बहुत खास होता है जिससे वह अपने दिल की हर बात कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ हर दुख-सुख की बात कर लेती है लेकिन आप भी इसी तरह का कुछ सोच रही हैं तो आप गलत है। कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो लड़कियां अपने पार्टनर से भी ज्यादा पसंद करती हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये बातें। 

करियर
लड़कियों को अपनी प्रोफैशनल लाइफ बहुत पसंद होती है। वह इसके लिए ब्वॉयफ्रैंड को छोड़ने के लिए भी तैयार हो जाती हैं। कुछ लड़कियां इस बात को मानने से इंकार करती हैं लेकिन असल में वह अपनी नौकरी से बहुत प्यार करती हैं और वह इसे किसी के लिए छोड़ना नहीं चाहती। 

बैस्ट फ्रैंड 
कुछ लोग सोचते हैं कि लड़कियां अपने पार्टनर से सारी बातें शेयर करती हैं लेकिन वह ये बातें अपनी बैस्ट फ्रैंड से ही करती हैं। लाइफ का हर सुख-दुख वह उसी के साथ शेयर करती हैं, यहां तक की अपनी पर्सनल बातें भी। 

शौंक
हर इंसान का अपना अलग शौंक होता है। दिन में कुछ समय ऐसी भी होता है, जिस दौरान वह अपने शौंक को पूरा करना चाहती है। लड़की इस टाइम के साथ समझौता नहीं करना चाहती। 

आत्मसम्मान 
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते जो उनका सम्मान न करते हो। वह इस तरह के लड़कों से दूरी बनाना ही बेहतर समझती हैं। 

शॉपिंग और आउटफिट्स 
कुछ लड़के अपनी गर्लफ्रैंड को कपड़े पहनने के स्टाइल के लिए रोक-टोक करते रहते हैं लेकिन लड़किया कई बार अपनी ड्रेसेज को लेकर अपने पार्टनर से भी लड़ाई कर लेती हैं। इसके अलावा शॉपिंग करना लड़कियों को बहुत पसंद होता है। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static