अाखिर कब रोता है न्यू बौर्न बेबी? (PICS)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2016 - 06:15 PM (IST)

जब कोई औरत पहली बार मां बनती है तो अपने बच्चे के पहले स्पर्श से इतनी खुश होती है जैसे उसे दुनियाभर की खुशियां मिल गई हो। इसी दौरान कुछ दिन बितने पर वह मां परेशान-सी रहने लगती है। वह समझ नहीं पाती कि उसका बच्चा इतना क्यों रोता है। 
 
जब कोई छोटा बच्चा रोता है तो उसके रोने के पीछे एक मैसेज छिपा होता है। बच्चा रोकर अपनी मां को बताता है कि उसकों भूख लगी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चे बहुत ही नाजूक होते है। उनपर मौसम का असर बहुत ही जल्द पड़ता है। उनको जल्द ही गर्मी और ठंड लगने लगती है। यहीं वजह है वह रोने लगते है। अाज हम अापको ऐसे ही कारण बताएंगे, जिनकी वजह से अक्सर बच्चे रोने लगते है। 
 
बच्चों के रोने का कारण
 
 
1. भूख लगना
 
जब न्यू बौर्न बेबी को भूख लगती है तो वह सबसे ज्यादा रोता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चे को थोड़े-थोड़े अंतराल में दूध पिलाते रहना चाहिए। 
 
2. गीला और गंदा डायपर 
 
गीलापन किसी को भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे ही बच्चे गीली नैपी में असहज महसूस करते है। अधिक समय तक गीली नैपी पहने रहने से रैशेज हो जाते है। 
 
3. गोद में आना
 
नवजात शिशु अपनी मां के स्पर्श को पहचानता है। जब कोई उसे गोद में लेता है तो वह अपनी मां कि गोद में जाने के लिए रोने लगता है। 
 
4. बहुत गर्मी या ठंड लगना
 
नवजात की स्किन काफी नाजूक होती है जिसकी वजह से उनको जल्द ही गर्मी और सर्दी लगने लगती है। वह रोना शुरू कर देते है। 
 
5. गैस बनना 
 
बच्चे के 3 सप्ताह से लेकर 3 महीने तक उसको गैस की समस्या रहती है। इसी कारण से बच्चे रोने लगते है। कभी-कभी किसी तरह की ऐलर्जी की वजह से भी बच्चे रोते हैं।
 
6. नींद पूरी ना होना
 
जब बच्चे की नींद पूरी नहीं होती तो वह चिड़चिड़े होने लगते है और रोना शुरू कर देते है। 

7. थकान होना
 

कई बार ऐसा होता है कि बच्चे थक जाते है और इसी थकावट की वजह से उनको नींद नहीं अाती। फिर वह रोने लगते है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static