करवाचौथ पर बनाएं स्पैशल सेवियां पायसम

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 07:04 PM (IST)

करवाचाैथ के व्रत पर सेवियां खासताैर पर बनाई जाती हैं। दूध में रची हुई इन सेवियाें काे बहुत से लाेग अलग-अलग तरीके से बनाते हैं। अाज हम खासताैर पर अापकाे सेवियां पायसम की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे अाप घर पर अासानी से बना सकते हैं।

सामग्री:-
भुनी हुई सेवियां - 100 ग्राम
घी - 50 ग्राम
बादाम - 1 बड़ा चम्मच(बारीक कटे हुए)
काजू - 1 बड़ा चम्मच(बारीक कटे हुए)
पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच(बारीक कटे हुए)
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच(बारीक कटी हुई)
इलायची दाना - 1/2 छोटा चम्मच
दूध - 1 लीटर
चीनी - 220 ग्राम
केसर - 1/4 चम्मच

विधि:-
1. 100 ग्राम भुनी हुई सेवियां लेकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
2. एक कड़ाही में 50 ग्राम घी गर्म करें और इसमें 1 बड़ा चम्मच बादाम, 1 बड़ा चम्मच काजू, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1/2 चम्मच इलायची दाना डालकर 2-3 मिनट के लिए भूनें।
3. इसमें 1 लीटर दूध, 220 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इसके बाद 1/4 चम्मच केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
5. अब इसमें उबाल आने दें।
6. फिर इसमें भुनी हुई सेवियां डालकर हल्का सुनहरा भूरा होने तक पकाएं या जब तक ये अच्छे से पक जाएं। 
7. अब पिस्ते के साथ इसकी गार्निशिंग करें।
8. आपकी सेवियां पायसम तैयार है। सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static