घर पर बनाएं टेस्टी एंड यम्मी पिज्जा सैंडविच

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 02:36 PM (IST)

छुट्टी के दिन अगर अाप बच्चाें और परिवार के बाकी सदस्याें के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, ताे अापके लिए पिज्जा सैंडविच भी एक अच्छी च्वाइस हाे सकती है। बच्चाें काे वैसे भी एेसी चीज़ें बेहद पसंद अाती है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
मोज़रैला चीज़ - 100 ग्राम
प्याज - 45 ग्राम
स्वीट कॉर्न - 45 ग्राम
शिमला मिर्च - 100 ग्राम
अॉलिव - 2 चम्मच
चिली फ्लेकस - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
इतालवी मसाला - 1/2 छाेटा चम्मच
ब्रेड स्लाइस - जरूरत अनुसार
पिज्जा सॉस - जरूरत अनुसार
मक्खन - जरूरत अनुसार
इतालवी मसाला - जरूरत अनुसार 

विधिः-
1. एक बाउल में 100 ग्राम मोज़रैला चीज़ , 45 ग्राम प्याज, 45 ग्राम स्वीट कॉर्न, 100 ग्राम शिमला मिर्च, 2 बड़े चम्मच अॉलिव, 1/2 छाेटा चम्मच चिली फ्लेकस, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच इतालवी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
2. एक ब्रेड स्लाइस लें और इसके ऊपर पिज्जा सॉस फैलाएं।
3. इस पर शिमला मिर्च का तैयार मिश्रण लगाएं तथा इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रख दें।
4. इस सैंडविच काे ग्रिलर पर रखें और इसकी ऊपरी सतह पर जरूरत अनुसार मक्खन लगाकर थाेड़ा सा इतालवी मसाला छिड़क दें।
5. अब इसका ढक्कन बंद करके दाेनाें तरफ से सुनहरा भूरा हाेने तक पकाएं।
6. इसके बाद इसे चाकू की सहायता से 2 हिस्साें में काट लें। 
7. अापका पिज्जा सैंडविच तैयार है। इसे सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static