चावल खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर ट्राई करें मैक्सिकन राइस

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 01:29 PM (IST)

अगर अाप भी चावल खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर मैक्सिकन राइस ट्राई कर सकते हैं। यह अापके परिवार के सदस्याें काे भी बेहद पसंद अाएंगे। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
तेल - 60 मिलीलीटर
चावल - 300 ग्राम
केचअप - 75 ग्राम
लहसुन - 1 चम्मच
प्याज - 45 ग्राम
टमाटर - 150 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
गाजर - 70 ग्राम
हरे मटर - 70 ग्राम
पानी - 650 मिलीलीटर 

विधिः-
1. एक कड़ाही में 60 मिलीलीटर तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 300 ग्राम चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। चावल काे अांच पर तब तक पकाएं, जब तक कि यह सुनहरे भूरे रंग के नहीं हाे जाते। 
2. इसमें 75 ग्राम केचअप, 1 छाेटा चम्मच लहसुन, 45 ग्राम प्याज डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे 3-5 मिनट तक पकाएं।
3. अब 150 ग्राम टमाटर, 1 छाेटा चम्मच नमक डालकर मिलाएं। 
4. इसे ढक्कन के साथ कवर करके 5 मिनट तक पकाएं।
5. इसके बाद इसमें 70 ग्राम गाजर, 70 ग्राम हरे मटर, 650 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
6. फिर इसे ढक्कन के साथ कवर करें और 20 मिनट तक पकाएं या जब तक पानी पूरी तरह से खत्म न हो जाए। 
7. अापके मैक्सिकन राइस तैयार है, इन्हें गर्मा-गर्म सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static