बाजार से लाने की जगह अब घर पर बनाएं मटका दही

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 04:57 PM (IST)

दही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हाेता है। इसमें माैजूद रासायनिक पदार्थ दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाते हैं। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, कैल्शियम समेत कई विटामिंस होते हैं। इसलिए अाज हम अापकाे घर पर ही मटका दही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि अापकाे बाजार से न मंगवाना पड़े और अाप घर पर बनें ठंडे और ताजे दही का अानंद ले सकें।

सामग्रीः-
दूध - 500 मिलीलीटर
दही - 2 छाेटे चम्मच

विधिः-

1) एक पैन में 500 मिलीलीटर दूध उबालें, जब तक की इसकी क्वांटिटी कुछ कम न हाे जाएं।

2)  इसके बाद इसे रूम टेंपरेचर में ठंडा हाेने के लिए रख दें।

3) फिर एक कटोरी में 2 चम्मच दही लेकर फैंट लें।

4) अब 2 जग लें और इनमें से एक में 2 चम्मच दही, जबकि दूसरे में दूध डालें। इसके बाद दाेनाें काे मिक्स कर दें।

5) इस दूध काे मटके में डालकर प्लास्टिक रैप से लपेट दें। 

6) रात भर इसे किसी गर्म स्थान पर रखें।

7) अगली सुबह अाप इसे फ्रिज में ठंडा हाेने के लिए रख दें।

8) अापका मटका दही तैयार है। इसे सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static