घर पर बनाएं टेस्टी एंड स्पाइसी Idli Stir Fry

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 03:01 PM (IST)

इडली वैसे ताे दक्षिण भारतीय पकवान है, लेकिन इसे पूरे देश में पसंद किया जाता है। अाज हम अापकाे इडली स्टिर फ्राई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे अाप अपने स्वादानुसार बना सकते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
सूजी - 270 ग्राम
दही- 370 ग्राम
पानी - 50 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच 
फ्रूट सॉल्ट - छाेटा डेढ़ चम्मच
पानी - 1 बड़ा चम्मच
तेल - ब्रश करने के लिए
तेल - फ्राई करने के लिए 
तेल - 1 बड़ा चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 3
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरा प्याज - 65 ग्राम
शिमला मिर्च - 105 ग्राम
चिली सॉस - 2 चम्मच
सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
तिल के बीज - 1 बड़ा चम्मच

विधिः-
1. एक बाउल में 270 ग्राम सूजी, 370 ग्राम दही, 50 मिलीलीटर पानी, 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें।
3. फिर इसमें छाेटा डेढ़ चम्मच फ्रूट सॉल्ट, 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
4. अब इडली बनाने वाले बर्तन में ब्रश की सहायता से तेल लगाएं। इसके बाद इसमें चम्मच की सहायता से इडली के मिश्रण काे डालें।
5. इसे 10-12 मिनट तक स्टीम करें या जब तक इडली अच्छे से पक नहीं जाती।
6. थाेड़ा ठंडा हाेने पर इडली काे एक बाउल में डाल दें।
7. इसके बाद इडली की लंबी-लंबी स्लाइस काट लें। 
8. एक कड़ाही में मध्यम अांच पर पर्याप्त तेल गर्म करें और इडली काे इसमें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें। फिर इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल कर एक तरफ रख दें।
9. एक अन्य कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल, 3 सूखी लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
10. इसमें 65 ग्राम हरा प्याज डालकर 2-3 मिनट के लिए भूनें।
11. अब 105 ग्राम शिमला मिर्च डालकर 3-5 मिनट के लिए भून लें।
12. इस मिश्रण में फ्राई की हुई इडली डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
13. इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच चिली सॉस, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच तिल के बीज डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
14. अापकी इडली स्टिर फ्राई तैयार है। इसे गर्मा-गर्म पराेसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static