Green Peas & Mashed Potatoes Garlic Knots

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2018 - 03:47 PM (IST)

बच्चों का हर समय कुछ नया खाने का मन करता है। ऐसे में आप शाम की चाय के साथ Green Peas & Mashed Potatoes Garlic Knots बना कर बच्चों और बाकी सब को खुश कर सकते है। खाने में टेस्टी इस रेस्पी को बनाने भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते है घर में आसानी से Green Peas & Mashed Potatoes Garlic Knots बनाने की रेस्पी के बारे में।
 

सामग्री:-
खमीर- 1 बड़ा चम्मच
शहद- 1 बड़ा चम्मच
गर्म पानी- 220 मिलीलीटर
आटा- 300 ग्राम
मक्खन- 75 ग्राम
लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
मैश आलू- 300 ग्राम
हरे मटर- 60 ग्राम
नमक- 1/2 चम्मच
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
पनीर- स्वाद के लिए

विधि:-
1. एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच खमीर, 1 चम्मच शहद, 220 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए साइड पर रख दें।
3. अब इसमें 300 ग्राम आटा डालकर मिक्स करें।
4. इसको 2 घंटे के लिए मेरिनेट होने दें।
5. एक पैन में 75 ग्राम मक्खन को गर्म करके उसमें 1 चम्मच लहसुन डालकर उनके हल्का बाउन होने तक 5-7 मिनट तक पकाएं।
6. एक बाउल में 300 ग्राम उबले हुए मैश आलू, 60 ग्राम हरा मटर, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
7. आटा को 2 इंच के टुकड़ों में बांट कर 1/4 इंच मोटा रोल बनाकर बेकिंग ट्रे पर रख लें।
8. इसके बाद इस पर लहसुन मक्खन लगाकर मैश आलू और पनीर डालें।
9. अब इसे बंद करके इसके उपर लहसुन मक्खन पेस्ट लगाएं।
10. ओवन को 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस तक प्रहीट करके इसे 25-30 मिनट तक पकाएं।
11. आपके नोट्स तैयार हैं। अब आप इसे गर्मा-गर्मा केचअप के साथ सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static