इस दीवाली घर पर बनाएं Coffee Nan Khatai

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 06:21 PM (IST)

मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे इस दीवाली अाप घर पर अासानी से Coffee Nan Khatai बना सकते हैं। यह बच्चाें से लेकर बड़ाें तक सभी काे पसंद अाएंगा। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
चीनी पाऊडर - 170 ग्राम
घी - 120 ग्राम
मैदा - 145 ग्राम
बेसन - 30 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 2 चम्मच
सूजी - 2 चम्मच
इलायची पाऊडर - 2 चम्मच
इंस्टेंट कॉफ़ी - डेढ़ चम्मच
इंस्टेंट कॉफ़ी - गार्निशिंग के लिए
चीनी - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. एक बाउल में 170 ग्राम पाऊडर चीनी पाऊडर, 120 ग्राम घी डालकर इसे अच्छी तरह से फैंट लें।
2. अब इसके ऊपर एक छन्नी में 145 ग्राम मैदा, 30 ग्राम बेसन, 2 चम्मच बेकिंग पाऊडर, 2 चम्मच सूजी डालकर छान लें।
3. इसमें 2 चम्मच इलायची पाऊडर, डेढ़ चम्मच इंस्टेंट कॉफी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसे नर्म अाटे की तरह गूंथ लें। 
4. इसे 15 मिनट के लिए फ्रीज में रखे दें। 
5. अब इस मिश्रण की 15-16 छोटी-छाेटी गेंदें बना लें।
6. इसके बाद इस पर थाेड़ी सी इंस्टेंट कॉफी और चीनी डालें।
7. अाेवन काे 3350°F/180°C पर प्रीहीट करें। फिर तैयार की गई गेंदाें काे 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें।
8. अापके Coffee Nan Khatai तैयार हैं। इसे सर्व करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static