सर्दियों में घर पर बनाएं गर्मा-गर्म Cinnamon French Toast Bites

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2018 - 04:12 PM (IST)

सर्दियाें में चाय के साथ कुछ न कुछ गर्मा-गर्म खाने का मन करता है। अगर आप भी चाय के साथ कुछ गर्मा-गर्म और टेस्टी बनाने के बारे में सोच रहें तो ऐसे में आप दालचीनी फ्रेंच टोस्ट बना सकते है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत अासान है। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि:-
 

सामग्री:-
चीनी पाउडर- 50 ग्राम
दालचीनी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
सफेद ब्रेड
अंडा- 3
दूध- 110 मिलीलीटर
नमक- 1/4 चम्मच
मक्खन- 50 ग्राम
मेपल सिरप
 

विधि:-
1. एक प्लेट में 50 ग्राम चीनी पाउडर, 1/2 दालचीनी पाउडर डालकर मिक्स करके साइड में रख दें।
2. सफेद ब्रेड को लेकर इसकी सलाइस काट लें।
3. अब हर सलाइस को 9 क्यूब्स में काटें।
4. एक बाउल में 3 अंडे, 110 मिलीलीटर दूध और 1/4 छोटा चम्मच नमक डालकर मिक्स करें।
5. ब्रेड स्लाइस को बनाएं हुए मिक्चर में डीप करें।
6. एक पैन में 50 ग्राम मक्खन पिघलाएंऔर ब्रेड स्लाइस को उसमें फ्राई करें।
7. ब्रेज स्लाइस को 2-3 मिनट तक हल्का बाउन होने तक फ्राई करें।
8. इसके बाद इसे दालचीनी मिक्चर में रोल करें।
9. आपके दालचीनी फ्रेंच टोस्ट बनकर तैयार हैं। अब आप इसे मेपल सिरप के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static