कहीं आपके बच्चे को तो नहीं अंगूठा चूसने की आदत ?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 12:33 PM (IST)

छोटे बच्चे अक्सर सोते समय अपना अंगूठा मुंह में डालते हैं। इसी तरह यह उनकी अादत बन जाती है और बड़े होकर उनकी इस अादत को छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। अक्सर 3-4 साल के बच्चों में इस समस्या को देखा जाता है। बच्चों की इस आदत की वजह से उन्हें कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में कुछ तरीके अपनाकर अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाया जा सकता है। आइए जानिए इसके दुष्परिणाम और छुड़ाने के तरीके

परिणाम
जिन बच्चों को अंगूठा चूसने की आदत होती है, उनके ऊपरी दांत की हड्डी बाहर आ जाती है जिस वजह से उनके दांत टेढ़े-मेढ़े निकलते हैं। इसके साथ ही बच्चों के दांतों के बीच में खाली जगह रह जाती है। इससे ऊपर के दांत बाहर की ओर निकल जाते हैं और बड़े होकर इस वजह से सूरत खराब लगने लगती है।

आदत छु़ड़ाने के तरीके
बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाने के लिए उन्हें प्यार और लाड़ से समझाएं। उनके अंगूठे पर कोई कड़वी या बेस्वाद चीज लगा दें ताकी जब वह अंगूठा मुंह में डाले तो उसे तुरंत बाहर निकाल दे। इसके अलावा अंगूठे पर पट्टी बांधकर भी इस आदत को रोका जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static