इन लिप शेड्स के बिना अधूरी है आपकी खूबसूरती

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 05:08 PM (IST)

होंठ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं।  लड़कियां चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए और कोई मेकअप करें ना करें। पर वह होंठ पर लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलती। इसको लगाने से उनके चेहरे की खूबसूरती और निखर जाती है। वैसे भी लड़कियां आजकल अपने लिप कलर के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करके खुद को यूनिक लुक देती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एेसे लिप शेड्स के बारे में बताएंगे जिनके बिना आपकी खूबसूरती अधूरी है। 


1. लाइट पिंक  लिप शेड्स
लाइट पिंक  लिप शेड्स कॉलेज जाने वाली लड़कियां के लिए बैस्ट है। इसको लगाने से आपके होंठ गुलाब की तरह खिले-खिले लगेंगे। लाइट पिंक  लिप शेड्स को किसी भी ड्रैस के साथ लगा जा सकता है। 


2. मैट लिप शेड्स
एलिगेंट और प्रोफैशनल लुक पाने के लिए मैट  लिप शेड्स लगा सकते हैं। इस तरह के लिप शेड ऑफिस के लिए सबसे परफैक्ट हैं। इसके अलावा शादी पर जाने के लिए भी मैट लिपस्टिक भी लगा सकते हैं। 

 

3. चेरी  लिप शेड्स
चेरी  लिप शेड्स को आप किसी पार्टी या फंक्शन पर जाने के लिए लगा सकते हैं। ये लिप शेड्स हर तरह की लिप्स पर अच्छा लगता है। 

 

4. न्यूड  लिप शेड्स
जिन महिलाओं को ज्यादा गहरे लिप कलर लगाना पसंद नहीं है उनके लिए न्यूड  लिप शेड्स अच्छा ऑप्शन है। फंक्शन या फिर कॉलेज और ऑफिस पार्टी के लिए ये न्यूड शेड सबसे अच्छे रहते हैं। 

 

5. हॉट पिंक  लिप शेड्स
पार्टी या नाईट आउट पर जाने के लिए हॉट पिंक  लिप शेड्स लगाएं। ये लिपस्टिक आपको पूरा समय पार्टी मूड मे रखेगा। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static