दुल्हन पर खूब जंचेगा ये आईमेकअप, आप भी करे ट्राई

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 04:57 PM (IST)

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस समय हर किसी की नजर उसी पर रहती है, ऐसे में दुल्हन को सुदंर दिखने के लिए परफेक्ट मेकअप करवाना बहुत जरूरी होता है। चेहरे के मेकअप के साथ-साथ दुल्हन का आई मेकअप सबसे स्पैशल होता है। आजकल स्मोकी आई मेकअप काफी चलन में हैं। खासतौर पर रात के समय में स्मोकी आई बहुत ही ट्रैंडी और हॉट लुक देती है। इसके अलावा भी कई तरह के आईमेकअप आजकल स्टाइल में हैं। आज हम आपको नए- नए आईमेकअप के बारे में बताएंगे। 


1. स्मोकी आइज

PunjabKesari
स्मोकी आईज मेकअप आजकल बहुत चलन में है। इस तरह का मेकअप आपकी पूरी लुक को चेंज कर देता है। परफैक्ट स्मोकी आइज के लिए ब्लैक, ब्राउन या ग्रे कलर के साथ गुलाबी, पीच, सुनहरा या सिल्वर कलर का कॉम्बिनेशन कर सकती हैं। 

 

2. दो कलर
आई मेकअप करने के लिए दो तरह के रंगों को इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो ब्रो बोन पर हल्के शेड और क्रीज पर गहरा रंग लगाएं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। 

 

3. सफेद आई लाइनर 

PunjabKesari
अगर आप काला आई लाइनर लगा कर थक चुकी हैं और नए आईलाइनर शेड लगाना चाहती हैं, तो सफेद कलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सफेद आईलाइनर लगा कर आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं।

 

4. मोरपंखी लुक

PunjabKesari
बहुत सारे रंगों को मिलाकर आंखों को मोरपंखी लुक दे सकती हैं।

 

5. विंग्ड आइज

PunjabKesari
बॉलीवुड हीरोइन की तरह लुक पाने के लिए विंग्ड आइ मेकअप करवाएं। यह अलग तरह का आई मेकअप आपको नई लुक देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static