बच्चों को जरूर सिखाएं ये योगासन, दवाइयों से रहेेेंगे दूर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 03:37 PM (IST)

पेरेंटिंग: बच्चे अपना ख्याल खुद नहीं रख पाते है, इसलिए उनके शरीर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी पेरेंट्स की होती है लेकिन आज की प्रतियोगिता भरी जिंदगी में वर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते, जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखने लगता है।

बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए केवल प्रोपर खाना देना नहीं, बल्कि खाने के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास के लिए उनको व्यायाम करवाना भी जरूरी है। योग को करने से ना केवल स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि इसे करने से बच्चे का मानसिक विकास भी होता है। कुछ पेरेंट्स का मानना होता है कि बच्चों के लिए योगासन करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन कुछ योगासन ऐसे भी होते है जिनको बच्चे आसानी से कर लेते है। 

 

1. ताड़ासन
इसको करने के लिए सीधे खड़े हो जाये और दोनों हाथो को ऊपर कर लें। फिर गहरी सांस लेते हुए पैरो की एड़ियो को ऊपर की तरफ उठाएं।  इसे करने से मांसपेशिया और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। साथ ही इससे बच्चों की हाइट बढ़ती है। 

2. भुजंगासन
इस आसन से हाथों और कंधो को मजबूती मिलती है। यह शरीर के गुर्दो और अन्य अंगो को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही इससे ह्रदय सेहतमंद रहता है। 

3. बटरफ्लाई पोज़
इस पोज को बड़े और बच्चे दोनों कर सकते है। इस पोज़ में अपने पैरो को घुठने की और से मोड़ कर तितली की तरह हिलाते है, इस आसन को करने से बच्चो की थकान कम होती है। 

4. बालासन
इस आसन को करने से बच्चे का दिमाग बढ़ता  है, और शरीर में तंदरुस्ती बनी रहती है।
 
5. वृक्ष आसन
इस आसन करने से बच्चों के मसल्स मजबूत बनते है, इसके साथ इसको करने से उनमें एकाग्रता बढ़ती है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static