ये हैं दुनिया के सबसे अनोखे Museums

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 04:17 PM (IST)

हर देश अपनी अलग-अलग संस्कृति और सभ्यता के लिए जानें जाते हैं। इसके लिए हर देश में म्यूजियम बनाए जाते हैं जिसमें उस देश के इतिहास से जुड़ी चीजों को रखा जाता है। समय के साथ-साथ म्यूजियम के रूप भी बदल चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के कुछ अजीबोगरीब म्यूजियम के बारे में बताएंगे।

1. अमेरिका
अमेरिका देश के इस म्यूजियम में बहुत ही अजीबोगरीब सामान रखा गया है। यहां बाल और हेयर एक्सेसरीज रखे गए हैं। लगभग इस म्यूजियम में 150 गजरे और 2000 हेयर एक्सेसरीज पड़ी हैं जोकि इंसानों के बालों से बनाई गई है।
2. मलेशिया
मलेशिया के इस म्यूजियम में बहुत ही प्राचीन सामान पड़ा है। पुराने समय में आदिवासी जिस तरह के आभूषण और कपड़े पहनते हैं उनका कल्चर ही इस म्यूजियम में रखा गया है।
3. बर्लिन
इस देश में स्नैक्स करीवुर्स्ट बहुत ही मशहूर है जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हॉट पोर्क से बना ये स्नैक्स कैचअप से साथ सर्व किया जाता है। इस पापुलर स्नैक्स के नाम पर ही यहां म्यूजियम भी बनाया गया है। इसके अंदर का इंटीरियर स्नैक्स और कैचअप जैसा ही बनाया गया है।
4. टोक्यो
जापान के टोक्यो शहर में एक ऐसा म्यूजियम है जहां पेट के कीड़ों से लेकर सिर की जूं तक जैसे परजीवियों को रखा गया है। यहां 300 से भी ज्यादा ऐसे ही परजीवियों के चित्र देखने को मिलेंगे।
5. दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली में दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम है जिसका नाम इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉइलेट्स है। इस म्यूजियम में सैंकड़ों तरह की टॉयलेट सीट्स रखी गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static