खूबसूरत ही नहीं, ये हैं दुनिया के 5 सबसे खुशहाल देश

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 01:58 PM (IST)

विदेशों में धूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें है, जहां आप गर्मियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। हम भी आज आपको इस लिस्ट में ऐसी ही कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं लेकिन खूबसूरत होने के साथ-साथ यह दुनिया के सबसे खुशहाल देश भी माने जाते हैं। अगर आप भी किसी विदेश कंट्री में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खूबसूरत और खुशहाल देशों को देखना न भूलें।
 

1. फिनलैंड
खूबसूरत होने के साथ इस शहर को सबसे खुशहाल भी माना जाता है। 55 लाख की अबादी वाे इस शहर में क्राइम भी न के बराबर है। यहां के नागरिक राजनीतिक, कानून और पुलिस व्यवस्था के भरोसा रखने वालों में नंबर एक की स्थिति पर हैं। यहां घूमने के लिए बहुत-सी खूबसूरत जगहों के साथ 2 लाख झीलें है। इन छोटी-बड़ी झीों में आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

2. नॉर्वे
खूबसूरत के साथ खुशहाल देश की लिस्ट में नार्वे दूसरे नंबर पर है। इस शहर की ब्रिगेन बंदरगाह दुनियाभर में फेमस है। इसके देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में भी इसका नाम आता है।

PunjabKesari

3. डेनमार्क
वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार, यूरोप के डेनमार्क शहर को सबसे खुशहाल और शांत देश माना जाता है। इस श हर के पब, नाइट लाइफ, बुटिक और कैफे पूरी दुनिया में फेमस है। इसके अलावा इस शहर में देखने के लिए नहरों के किनारे बसा 17वीं सदी का प्राचीन शहर भी है। यहां देखने के लिए प्रतिबिंब झील, वाइकिंग शिप म्यूजियम, हाऊस नंबर 67 और 106 एकड़ में तक फैला संग्रहालय है।

PunjabKesari

4. आइसलैंड
आइसलैंड में घूमने के लिए हर साल लगभग 10 लाख टूरिस्ट आते हैं। उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में आइसलैंड को 4 नंबर का सबसे खुशहाल देश बताया गया है। यहां आप पहाड़ों के साथ हिमनद, झरने, ज्वालामुखी और जीजर देख सकते हैं।

PunjabKesari

5. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड घूमने की इच्छा भला कौन नहीं रखता लेकिन क्या आप जानते हैं इस भी दुनिया का पांचवा सबसे खुशहाल देश माना जाता है। इस देश की 60 प्रतिशत जगह आल्प्स पर्वतों से ढकी हुई है। यहां आप नदियां, झीलें और पहाड़ों पर बसे खूबसूरत गांव देख सकते हैं। इसके अलावा इस शहर की स्विस घडियां, चीज, चॉकलेट बहुत मशहूर हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static