सबसे खूबसूरत हाउस, जानिए ऐसा क्या है खास

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 04:40 PM (IST)

ट्रैवलिंग: अलग-अलग जगहों पर घूमने के शौकिन तो सभी होते है। किसी जगह पर अच्छे से घूमने के लिए 3-4 दिन तो लग ही जाते है लेकिन दिनों को काटने के लिए किसी अच्छे आशियाने या रोस्टोरेंट की जरूरत तो पड़ती है। अगर यह घर या रेस्टोरेंट ऊंची-ऊंची गगंनचोटी पर मिल जाएं तो मजा और भी दोगुणा हो जाता है। जी हां, लेकिन आज हम ऊंचे-ऊचे पेड़ों पर बने घरों की बात कर रहे है, जहां रहने का मजा आप भी ले सकते है। आइए जानते है ऐसा क्या खास है इन जगहों पर... 

 

1. फ्री स्प्रिट स्पेहर ट्रीहाउस

कनाडा में बना यह ट्रीहाउस प्राकृतिक सौंदर्य को और दोगुना कर बढ़ा देता है। अंडे के आकार वाले इस ट्रीहाउस तक पहुंचने के लिए लकड़ियों की ही सीड़ियां बनाई गई हैं। यहां रह कर आप प्राकृतिक सौंदर्य खूब मजा उठा सकते है। 

2. हेमलोफ्ट ट्रीहउस 

26 साल की उम्र में रिटायर होने के बाद सॉफ्टवेयर डिवैल्पर जोएल एलन ने पेड़ पर इस घर को बनाया है। यह घर देखने में काफी सुंदर लगता है। 

3. येल्लो ट्रीहाउस रेस्टोरेंट 

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में यह येल्लो ट्रीहाउस रेस्टोरेंट काफी मशहूर है। इस रेस्टोरेंट को कुछ पेड़ों के इर्द-गिर्द बनाया गया है। एक समय में यहां 18 लोग खाना खा सकते हैं। इसलिए न्यूजीलैंड घूमने के लिए जाते समय इस जगह का मजा लेना ना भूलें। 

4. फिनका बैलाविस्टा ट्रीहाउस 

यह पेड़ कोस्टारिका में पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। यह ट्री हाउस कम्युनिटी का एक हिस्सा है, जो काफी आकर्षक लगता है। 

5. ट्रीहाउस टेटसू 

इस ट्रीहाउस का इंटीरियर काफी साधारण और आधुनिक है, वहीं बाहरी दृश्य काफी खूबसूरत है। यहां कई टूरिस्ट रहने के लिए भी आते है। 

6. ला कासा डेल अरबोल

छोटे से इस हाउस को घाटी के मुहाने पर एक पेड़ पर बनाया गया है। यहां आने वाले सैलानियों को यहां पर झूले पर झूलने का भी अवसर दिया जाता है।

7. तीन मंजिल ट्रीहाउस 

इस ट्रीहाउस को कनाडा में सबसे बड़ा पेड़ घर कहा जाता है, जो देखने में काफी सुंदर लगता है। 

8. मिरर ट्रीहाउस

मिरर ट्रीहाउस स्वीडन के उत्तर में ट्री होटल है। जितना ये देखने में अच्छा है, हमें डर है कि ये घर पक्षियों के लिए अदृश्य हो सकता है। इस घर को मिरर से बनाया गया है, जिनका दृश्य आकर्षक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static