ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट्स

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2017 - 10:50 AM (IST)

ट्रैवलिंगः अधिकतर लोग छुट्टी वाले दिन या महीने के आखिरी दिन बाहर खाना खाने जाते हैं। इससे मुंह का टेस्ट भी बदल जाता है और फैमिली के साथ समय बिताने का मौका भी मिल जाता है। लोग एेसे रेस्टोरेंट में जाना पसंद करते हैं जहां का खाना और सर्विस अच्छी हो। दुनियाभर में एेसे कई रेस्टोरेंट्स हैं जो अपनी खास लोकेशन के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको कुछ एेसे ही रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी न किसी खास जगह पर बने हैं। इनमें से कुछ एेसे रेस्टोरेंट्स एेसे है जो जमीन से हजारों फुट ऊपर बने हैं। वहीं, कुछ पहाड़ों के बीच में बने हैं। 

1. पिज ग्लोरिया, स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड में बना ये रेस्टोरेंट बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर आपको स्वादिष्ट खाना तो मिलेगा ही साथ में आप प्राकृतिक का नजारा भी ले सकते है। 

2.  ऐंगिल दू मिडी, फ्रांस
यह रेस्टोरेंट 12,605 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। यह टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके लिए लोगों को स्पेशल केवल कार सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ता है। 

3. इथा अंडरसी रेस्टोरेंट
यह रेस्टोरेंट समुद्र तल से 16 फीट नीचे बना है। यहां लोग खाने के साथ 180 डिग्री के पैनॉरमिक व्यू को इन्जॉय करते हैं।

4. सोनेवा किरी रिजॉर्ट
बैंकॉक के कोह कूद में बना सोनेवा किरी रिजॉर्ट काफी मशहूर है। यहां पर टूरिस्ट्स पेड़ के ऊपर बैठकर खाना खाते हैं। पेड़ों में लकड़ी से बनाए पॉड्स के अंदर खाना सर्व किया जाता है। 

5. सिरोको रेस्टोरेंट, थाईलैंड
थाईलैंड का लेबुआ होटल अपनी खासियत के कारण दुनियाभर में मशहूर है। इस होटल की 63वें मंजिल पर रेस्टोरेंट सिरोको बना है। यहां पर लोग खुले छत पर खाने का मजा उठाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static