पार्टनर को बड़ी सफाई से एेसे झूठ बोलती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 06:57 PM (IST)

पंजाब केसरी(रिलेशनशिप): रिलेशनशिप में एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है। लड़के अपनी रिलेशन को बचाने के लिए कभी कभार अपने पार्टनर से झूठ भी बोलते हैं लेकिन इस मामले में लड़कियां भी कम नहीं है। वे बड़ी सफाई के साथ अपने ब्वॉयफ्रेंड को झूठ बोल देती है। आज हम आपको लड़कियों के कुछ एेसे झूठ बताएंगे, जो अक्सर वह अपने पार्टनर से बोलती है।

1. लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर को कहती हैं कि वह कोई भी ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती लेकिन असल में वह खूबसूरत दिखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। वहीं इस बारे में अपने पार्टनर से झूठ बोलती है।
PunjabKesari
2. अपने पार्टनर का दोस्तों के साथ समय बिताना लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होता लेकिन वह इस बारे में वह उनसे कुछ नहीं कहती। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने एेसा दिखाती है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

3. ब्वॉयफ्रेंड किसी और लड़की की तारीफ करें ये लड़कियों को अच्छा नहीं लगता। वह अपने पार्टनर से कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में इस बात की भड़ास निकालती है।
PunjabKesari
4. अगर ब्वॉयफ्रेंड कहीं ऑफिस के काम से या फिर फ्रेंड्स के साथ बाहर जाने के लिए गर्लफ्रेंड से पूछे तो उनका जवाब होता है कि मुझे कुछ नहीं पता आपको जो मन करे वो करो’ इसका मतलब कि वह बहुत गुस्से में है लेकिन इस बात को सीधा नहीं कहती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static