Ovulation के समय महिलाओं के शरीर में आते हैं ये बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 05:47 PM (IST)

महिलाओं की अंदरूनी शारीरिक प्रक्रिया मर्दों से अलग होती है। पीरियड्स का आना भी इसी प्रक्रिया में शामिल है, जिससे यूटर्स हैल्दी रहता है और परिवार को आगे बढ़ाने यानि बच्चे पैदा करने में भी इसका अहम रोल है। इसलिए उनमें ओव्युलेशन प्रक्रिया का होना बहुत जरूरी है। इस दौरान ओवरी से एग निकलता है और इस दौरान पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेग्नेंसी शुरू हो जाती है। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी की तैयारी करना चाहती हैं, उन्हें ओव्युलेशन के बारे में जानकारी होना जरूरी है। 


ओव्युलेशन का पता दो पीरियड्स के बीत के समय में लगाया जा सकता है। पीरियड्स खत्म होने के 15-19 दिनों बाद और अगले महीने के पीरियड्स शुरू होने के 12 से 14 दिनों पहले औरतों के शरीर में ओव्युलेशन होता है। इस समय उनके हाव-भाव में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं लेकिन इस अवस्था में पीरियड्स का सही समय पर आना जरूरी होता है। तभी ओव्युलेशन के समय का सही अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 

1. इस समय पेट में हल्का सा दर्द महसूस होता है क्योंकि इस समय ओवरी के भीतर एग से निकलने का समय होता है। 


2. ओव्युलेशन के समय औरतों का व्यवहार बदलना शुरू हो जाता है। इस समय वह खुद को पहले से ज्यादा एक्टिव महसूस करती हैं। 
 

3. इस समय औरतें हर छोटी से छोटी बात में भी खुश नजर आती हैं और बाकी के दिनों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। 
 

4. महिलाओं के शरीर का तापमान इस समय सामान्य से ज्यागा बढ़ जाता है। इसका कारण अंदरूनी शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से होता है। 
 

5. इस अवस्था में वह पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती है। शारीरिक संबंधों को लेकर वह इस समय उनकी रूचि रूचि बढ़ जाती है। 
 

6. औरतों के शरीर से अच्छी महक आनी शुरू हो जाती है, जिसे मर्द बहुत पसंद करते हैं। 


7. ओव्युलेशन के दौरान औरतों के चलने का ढ़ग ज्यादा आकर्षक हो जाता है। जिसे पार्टनर बहुत एक्ट्रेटिव होते हैं और उनके सूंघने की शक्ति बढ़ जाती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static