बच्चे को रोज खिलाएं 1 अंडा, मिलेंगे अनगिनत फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 01:40 PM (IST)

पंजाब केसरी( पेरेंटिंग): सभी मां-बाप चाहते है कि उनका बच्चा सेहतमंद और तंदरूस्त हो। इसलिए उन्हें अपने बच्चे की सेहत को लेकर चिंता सताती रहती है। पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छा खाना देते है, ताकि उसका असर उनकी सेहत पर दिखाई दें। बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण ज्यादातर बच्चे घर को  पौष्टिक खाने के बजाएं बाहर की तली चीजें खाना पसंद करते है, जिसका असर उनकी सेहत पर दिखाई देता है। बच्चों के शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स चाहिए होते है, जो उन्हें पौष्टिक खाने से प्राप्त हो सकते है। घर पौष्टिक खाने की बात करें तो अंडा बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर रोज 1 अंडा बच्चे को खाने के लिए दिया जाए तो वह कई तरह की परेशानियों से बचें रह सकते है। 


1. इम्युनिटी बढ़ाएं

अंडे में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चे की इम्युनिटी को बढ़ाता को बढ़ाता है। 

2. हाइट ग्रोथ 

अंडे में प्रोटीन भरपूर होता है। अगर बच्चे को रोज 1 अंडा़ खाने के लिए दिया जाए तो इससे उसके शरीर का विकास तेजी से होता है। 
 
3. तेज दिमाग

अंडे में कोलीन भी काफी मात्रा में होता है, जो बच्चों के दिमाग को तेज रखता है। अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा दिमाग कऱ्च करता है तो उसे रोज 1 अंडा जरूर खिलाएं। 

4. मोटापा कम 

आजकल बच्चों में मोटापे की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होता है। अंडे में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे बच्चे का वजन कंट्रोल में रहता है। 

5. खून की कमी 

अंडे में आयरन भी होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। इसलिए बेहतर है बच्चे को रोज 1 अंडे का सेवन जरूर करवाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static