प्रैग्नेंसी में क्यों महिलाएं संबंध बनाने से करती हैं इंकार?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 07:42 PM (IST)

पेरेटिंगः प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 9 महीने तक उन्हें अपना और बच्चे का पूरा ख्याल रखना होता है। प्रैग्नेंसी में महिलाओं की रुटीन में काफी बदलाव आ जाता है। इस दौरान शरीर में बहुत बदलाव आते है जिसके कारण महिलाओं का स्वभाव भी बदल जाता है। हर महिला प्रैग्नेंसी पीरियड एक जैसा नहीं रहता। प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं की संबंध बनाने की इच्छा भी कम हो जाती है। आज हम आपको बताते है कि प्रैग्नेंसी में महिलाएं क्यों संबंध बनाने से इंकार करती है। 

1. कुछ महिलाओं को डर लगता है कि कहीं शारीरिक संबंध बनाने से बच्चों पर असर न पड़ जाएं इसलिए वह संबंध बनाने से इंकार करती है। 

2. हर औरत के लिए मां बनना बहुत ही सुखद अहसास होता है। एेसे में वह प्रैग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय करना चाहती है इसलिए यह भी एक वजह है जिसके कारण महिलाएं संबंध नहीं बनाती। 

3. प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई समस्याओं से जूझती हैं उन्ही में से एक है शुष्कता। इसके कारण भी महिलाएं संबंध बनाने से इंकार कर देती हैं।  

4. हार्मोन में बदलाव आने के कारण संबंध बनाने की इच्छा कम या फिर बढ़ जाती है। इसके कारण कई महिलाएं चिड़चिड़ी भी हो जाती है।  

5. प्रैग्नेंसी की शुरूआती महीनों में थकान के कारण भी महिलाएं संबंध बनाने से इंकार करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static