घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, दूर होंगे वास्तु दोष

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 01:41 PM (IST)

अधिकतर लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं। घर में तुलसी के पौधे को रखने के कई धार्मिक कारण हैं। इसके अलावा इससे कई वास्तु दोष भी दूर हो जाते है। वास्तु के अनुसार घर की गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है, वहीं अगर इसकी दिशा का सही ध्यान रखे तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाने जा रहे है तो इसके फायदे भी जान लें। 

 

1. बुरी आत्माओं से सुरक्षा
माना जाता हैै कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से बुरी आत्माओं का वास नहीं होता। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाने से बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती। 

 

2. वास्तु दोष दूर करें
जो पौधा घर के लिए शुभ होता है, तो यह वास्तु दोष दूर करने में भी अच्छा माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। इससे कई दोष दूर हो जाते है।

 

3. अच्छी किस्मत का प्रतीक
तुलसी के पौधे को एक अच्छी किस्मत का प्रतीक भी कहा जाता है। इसको घर में लगाने से बिजनेस में तरक्की मिलती है। साथ ही इसके पत्तों को खाने से सेहत अच्छी रहती है।

 

4. तुलसी पवित्र पौधा
आपको कई घरों में तुलसी दिख जाएंगी क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी को  पवित्र पौधा माना जाता है, जिसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। 

 

5. तुलसी देवी लक्ष्मी का स्वरूप
तुलसी के पौधे को वास्तव में देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जबकि सूर्य को भगवान विष्णु माना जाता है, इसलिए शायद दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।

 

6. धार्मिक समारोह का हिस्सा
तुलसी को केवल घर पर ही नहीं रखा जाता है, बल्कि इसे हिंदू धार्मिक त्योहारों और कई शुभ कार्य में भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

7. घर में सकारात्मक ऊर्जा
वास्तु के अनुसार तुलसी को देवी का अवतार माने जाने के कारण इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। बस ध्यान रखें कि इसको सही दिशा में ही लगाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static