तो इसलिए अच्छे लड़कों को मिलता है धोखा

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 07:11 PM (IST)

अक्सर देखा जाता है कि जो लड़के-लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं उन्हें अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। वहीं, जो लड़के ईमानदार होते हैं उन्हें हमेशा प्यार में धोखा मिलता है। वैसे तो रिश्ता विश्वास पर टिका होता है लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें मायने रखती है। आज हम आपको बताएंगे कि किन वजहों से अच्छे लड़कों को प्यार में बेवफाई सहनी पड़ती है। 

- अच्छे लड़के अक्सर अपने एक्स-पार्टनर के बारे में अपनी गर्लफ्रैंड को बता देते है। एेसे में लड़की के मन में शक पैदा हो जाता है कि अगर वह एक लड़की को छोड़ सकता है तो उसे क्यों नहीं।

- कई लोगों को रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। वहीं, कुछ लड़के अपने पार्टनर को कई बातों के लिए रोकते है। इस वजह के कारण भी कई बार ब्रेकअप हो जाता है। 
PunjabKesari
- कुछ लड़कों को हमेशा लगता है कि वही सही होते हैं लेकिन लड़कियों को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। वहीं, अच्छे लड़के अक्सर अपनी गर्लफ्रैंड पर पांबदी लगाते है जिसके कारण भी लड़कियां उन्हें पसंद नहीं करती। 

- अपने पार्टनर की केयर करना अच्छी बात है लेकिन कुछ लड़कियों को ज्यादा केयर करना पसंद नहीं होता। 

- रिश्ते को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे को समझना बहुत मुश्किल है। अपने पार्टनर की पसंद और नपसंद का पूरा ख्याल रखें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static