इसीलिए कॉलेज जाते ही लड़कियों को चाहिए ब्वॉयफ्रैंड

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 08:12 PM (IST)

पंजाबकेसरी(रिलेशनशिप): स्कूल लाइफ में लड़कियां सोचती हैं कि कब वे कॉलेज जाएं। एेसा अक्सर लड़कियां इसीलिए सोचती हैं क्योंकि उन्हें स्कूल के अनुशासन का पालन करना पड़ता है। वहीं, कॉलेज जाकर उन्हें किसी का डर नहीं सताता। कॉलेज में लड़कियां अपने पसंद के कपड़़े पहनती हैं और नए-नए दोस्त बनाती है। यही नहीं, कॉलेज जाते ही उनके मन में ब्वॉयफ्रैंड बनाने की इच्छा जागने लगती है। आज हम आपको बताते हैं कि कॉलेज में जाते ही लड़कियां ब्वॉयफ्रैंड क्यों ढूंढती है।

1. फिल्मों से इम्प्रेस होकर 
आजकल यंगस्टर फिल्में देखना अधिक पसंद करते हैं। फिल्मों या फिर टीवी शो में किसी कपल को देखकर अक्सर लड़कियों के दिमाग में आता हैं कि काश मेरा भी कोई ब्वॉयफ्रैंड हो।

2. घूमना-फिरना 
PunjabKesari
अधिकतर लड़कियों को घूमने-फिरने का शौक होता है। जब उनकी सहेलियां अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ घूमने जाती हैं तो तब उनका मन करता है कि उनकी जिंदगी में भी कोई लड़का हो जिसके साथ वह घूम फिर सकें। 

3. सुरक्षा
कई लड़कियां खुद को सुरक्षित रखने के लिए ब्वॉयफ्रैंड बनाती हैं। लड़कियां सोचती है कि जब उनके साथ उनका ब्वॉयफ्रैंड होगा तो कोई भी लड़का उन्हें परेशान नहीं करेगा।

4. बातें शेयर करने के लिए 
PunjabKesari
कुछ बातें एेसी होती हैं जो लड़कियां अपने माता-पिता और सहेलियों से भी शेयर नहीं कर पाती इसीलिए वह ब्वॉयफ्रैंड बनाती है ताकि वह खुलकर बात कर सकें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static