आखिर क्यों हो जाते हैं प्राइवेट पार्ट के आसपास मुंहासे ?

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 05:12 PM (IST)

चेहरे पर मुंहासे होना आम बात है लेकिन कुछ महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के आस-पास भी पिंपल्स हो जाते हैं। प्राइवेट पार्ट शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है। ऐसे में  इस अंग की खास देखभाल रखनी पड़ती है। प्राइवेट पार्ट पर पिपंल्स कई कारणों से हो सकते हैं जिसके बारे में हर महिला को जरूर पता होना चाहिए। आइए जानिए ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में 

1. वैक्सिंग
प्राइवेट पार्ट शरीर का बहुत ही सैंसेटिव हिस्सा है। इस पार्ट पर वैक्सिंग करवाने के बाद जगह लाल हो जाती है और मुंहासे हो जाते हैं।
PunjabKesari
2. शेविंग
कुछ महिलाएं प्राइवेट पार्ट पर शेविंग करती हैं जिससे कई बार कट लग जाता है और मुंहासे हो जाते हैं।
PunjabKesari
3. पसीना आना
शरीर के इस हिस्से पर सबसे ज्यादा पसीना आता है। पसीने की वजह से यहां बैक्टीरिया का निर्माण होता है जिससे इस हिस्से के आस-पास पिंपल्स हो जाते हैं।
4. टाइट कपड़े
 टाइट जींस या अंडरगार्मेंट पहनने की वजह से भी प्राइवेट पार्ट के आस-पास दाने हो जाते हैं। ज्यादा टाइट कपड़ों की वजह से इस हिस्से पर पर्याप्त हवा नहीं पहुंच पाती जिस वजह से मुंहासे हो जाते हैं।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static