लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं ऐसे लड़के?

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 05:49 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : पहले समय में लड़कियों के लिए लड़का उनके घर वाले ही पसंद करते थे लेकिन आजकल की महिलाएं अपनी पसंद से ही लड़कों का चुनाव करती हैं। वे ऐसे लड़के पसंद करती हैं जो आत्म-विश्वासी हों और लड़कियों की इज्जत करें। इसके अलावा लड़कियों की और भी कई डिमांड होती हैं जो वे अपने ब्वॉयफ्रैंड या पति में देखना चाहती हैं। आइए जानिए लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं।


बुद्धिमान पुरूष
लड़कियों को इंटैलिजेंट लड़के बहुत पसंद होते हैं। उनके हिसाब से ऐसे लड़के समझदारी वाली बातें करते हैं और उनके साथ हर विषय पर बात की जा सकती है। जिससे वे कभी बोर नहीं होंगी। वैसे भी अगर लड़का-लड़की समझदार हैं तभी रिश्ता ज्यादा देर तक टिक पाता है।

आत्मविश्‍वासी 
हर महिला चाहती है कि उसके पार्टनर में आत्म-विश्वास हो। वह हर काम को पूरे विश्वास के साथ करे और उसमें सफल भी हो। ऐसे पुरूष कभी भी अपनी पत्नी पर किसी बात पर निर्भर नहीं रहते और उन्हें पूरी आजादी देते हैं।

आर्टिस्टिक 
महिलाओं को ऐसे पुरूष काफी पसंद होते हैं जो आर्टिस्टिक अंदाज के हों और अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए पेंटिंग बनाएं या गाना लिखें। 

विदेशी लड़के
लड़कियों को दूसरे देश से आए या किसी और संस्कृति के लड़के बहुत पसंद होते हैं। उनकी जिंदगी जीने और बातचीत करने का तरीका लड़कियों को काफी पसंद होता है। जिस वजह से लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ खींची चली जाती हैं।

बिंदास 
बिदांस अंदाज वाले लड़के लड़कियों को बहुत पसंद होते हैं। ऐसे लड़के किसी से डरते नहीं हैं और जो उनके मन में हो वहीं करते हैं। इन लड़कों की तरफ लड़कियां बहुत जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

सेंसिटिव
महिलाओं को दिल से सोचने वाले सेंसिटिव पुरूष बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे लड़के हर छोटी-मोटी बात पर भावुक हो जाते हैं और लड़कियों की काफी इज्जत करते हैं। सेंसिटिव लड़के अपनी पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं और कहीं वह उन्हें छोड़कर न चली जाएं, इस वजह से उनकी हर बात मानते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static