क्यों गर्भावस्था में चेहरे पर आने लगते है अनचाहे बाल?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 12:14 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान महिला में कई मानसिक और शारीरिक बदलाव आते है।  प्रैग्नेंट महिला को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के बालों में भी काफी बदलाव आता है।महिला के शरीर पर अनचाहें बालों की वृद्धि होने लगती है लेकिन इसका कारण समझ में नहीं आता।  हम आपको इसके कारण और बालों में आए बदलाव के बारे में बताएंगे। 

 

क्यों बदल जाता बालों का रंग? 

PunjabKesari
दरअसल, प्रैग्नेंसी के दौरान  हार्मोंस में बदलाव होना आम है जिससे त्वचा और बालों में मेलानिन तत्व की मात्रा बढ़ जाती है, जिस वजह से बालों का रंग भी बदलने लगता है। अगर बालों का रंग सफेद हो रहा है तो इसका मतलब है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। कुछ मामलो में तो यह बदलाव स्थायी होता है लेकिन कई बार प्रसव के बाद भी बाल सफेद होने लगते है। 

क्या प्रभाव पड़ता है?

PunjabKesari
ऐसी स्थिति में तो कुछ महिलाओं को अनचाहें बालों की शिकायत होने लगती है, वहीं बाल झड़़ना भी शुरू हो जाते है। बहुत सी महिलाओं के बाल घुंघराले हो जाते है। 

किस वजह से होता है ऐसा 

PunjabKesari
ऐसा प्रैग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है। इसलिए बेहतर की कि ऐसी स्थिति में संतुलित आहार लें। ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें जिनमें विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में मौजूद हो। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static