व्हाइट चॉकलेट ओरियो ट्रफल्स

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 02:52 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : बच्चे मीठा खाने के शौकीन होते हैं और मीठे में हर बार कुछ अलग खाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। एेसे में आप उन्हें घर पर ही स्वादिष्ट और यमी व्हाइट चॉकलेट ओरियो ट्रफल्स बना कर खिला सकती हैं। ये बच्चों को बहुत ही पसंद आएगी। 



सामग्री

30 ओरियो कुकीज
2 कप व्हाइट चाॅकलेट
113 ग्राम चीज


विधि

1. ओरियो कुकीज को अच्छे से पीस लें और उसमें चीज मिक्स करें।

2. फिर इस मिश्रण की बाल्स बनाएं और 1 घण्टा फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।

3. बाउल में व्हाइट चाॅकलेट डालें और माइक्रोवेव में पिघलने के लिए रख दें। 

4. जब ये पिघल जाए तो इसे बाहर निकालें और बाल्स के ऊपर इसकी कोटिंग करें।

5. इन बाल्स को बिस्कुट के चुरे से गार्निश करें। 

6. फिर इसे जमने के लिए 10 मिनट फ्रिज में रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static