हर राशि में होती है कोई न कोई कमी, जानिए आप में कौन-सी है खामी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 05:59 PM (IST)

दुनिया में कोई भी इंसान परफैक्ट नहीं होता है। हर इंसान में लाख खूबियां होने के बाद भी कोई न कोई कमी निकल ही जाती है। हम लोग अक्सर दूसरों में कमियां निकालते रहते हैं लेकिन कभी अपनी कमी जानने की कोशिश नहीं करते है लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारी राशि भी हमारी कमियां और खूबियां बता सकती है? अगर नहीं आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि आपकी राशि आपके बारे में क्या कहती है। इसके जरिए आप अपनी कमियों को जानकर उनमें सुधार ला सकते है। 

 

1. मेष राशि
मेष राशि के लोग गलत और सही कहने में कभी नहीं हिचकिचाते। यह अन्याय को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते। इस राशि के लोग दूसरों से ज्यादा अपने बारे में सोचते है।

 

2. वृषभ राशि
इस राशि के लोग जिद्दी और सख्त मिजाज वाले होते हैं। इन्हें केवल अपना सम्मान ही महत्‍वपूर्ण लगता है। इस राशि के व्यक्ति को कोई भी इच्छा के विरूद्ध करने को कह सकता। 

 

3. मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को समय कीमत नहीं पता होती। नौकरी हो या लाइफ, यह हमेशा अपनी मनमर्जी से जीते है। साथ ही लंबे समय तक किसी का साथ निभा नहीं पाते। 

 

4. कर्क राशि
इस राशि के लोग ज्यादा संवेदनशील होते हैं। यह लोग हमेशा निराशा से घिरे रहते हैं। इनके अंदर अजीब सा डर बना रहता है। किसी के साथ यूं ही लड़ बैठते है या बहस करने लगते है। 

 

5. सिंह राशि
धन को तेजी से बर्बाद करने में इस राशि के लोग ज्यादा माहिर होते है। इनके खर्चे असीमित होते हैं और इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा कि इनके पास आगे के लिए पैसे है या नहीं। 

 

6. कन्या राशि
इस राशि के व्यक्ति को अपने आप में हमेशा खूबियां ही नजर आती है। अपनी आलोचना सुनना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। यह चुप रहना पसंद करते है और दिल की बातें किसी से शेयर नहीं करते। 

 

7. तुला राशि
यह लोग बेहद ही आलसी किस्म के होते हैं। किसी काम को योजना तो बना लेते है लेकिन आलस की वजह से वह पूरा नहीं हो पाता। इसी वजह से यह जल्दी से निर्णय लेने में भी असमर्थ रहते है। 

 

8.वृश्चिक राशि
यह किसी की भी गलती नहीं भूलते और न ही जल्दी से किसी को माफ कर पाते है।  बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। यह लोग सच कहना और बोलना ही पसंद करते है। 

 

9. धनु राशि
इस राशि का व्यक्ति हमेशा अपना भाग्य आजमाने में लगा रहता है।यहीं इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है कि यह अपने भाग्य को आजमाने के लइे गलत काम भी करने लगते है। 

 

10. मकर राशि
इस राशि के लोग अपनी तारीफ सुनने के शौकिन होते हैं। इन्हें अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है और अपनी आलोचना पसंद नहीं करते। 

 

11. कुंभ राशि
यह किसी के प्रति समर्पित नहीं रह सकते। इन्हें एक समय के बाद किसी न किसी साथी की तलाश रहती है। चाह कर भी ये लोग किसी एक के साथ ईमानदार नहीं रह सकते। 

 

12. मीन राशि
यह लोग काफी पलायनवादी होते हैं, उन्हें समस्या को सुलझाने से ज्यादा समस्या से भागने में मजा आता है। बात झूठ ही सही लेकिन इन्हें जो बात पसंद आ जाए, उसकी सच्चाई जानने की कोशिश तक नहीं करते। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static