राशि के हिसाब जानिए आपके Relationship में है कौन-सी चीज सबसे जरूरी!

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 01:43 PM (IST)

रिलेश्नशिप में एक-दूसरे का साथ रहना ही नहीं बल्कि दोनों में प्यार होना बहुत जरूरी है। हर किसी को अपने पार्टनर से उम्मीद होती है कि वह उससे बहुत प्यार करे। जिंदगी का सुख-दुख उसके साथ शेयर करे अगर कोई परेशानी भी हो एक-दूसरे के साथ से हर बात का हल निकाल लिया जाए। उसकी अदतों के हिसाब से खुद को ढालना कोई आसान काम नहीं है लेकिन प्यार से जीवनसाथी को बदला जरूर जा सकता है। हर किसी की राशि का प्रभाव भी उसकी आदतों और रिश्ते पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर डालता है। आप अपने साथी केे स्वभाव के बारे में पूरी तरह से जानना चाहते हैं तो पहले उनकी राशि की जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आप जान सकते हैं कि आपके रिलेशनशिप में कौन-सी चीज है सबसे जरूरी। 

 

वृषभ राशि

PunjabKesari
वृषभ राशि के लोगों का राशि चिन्ह बैल होता है। इसी का प्रभाव उनकी आदतों पर भी पड़ता है। वह पूरी तरह से बैल की भांति ही जिद्दी होते हैं लेकिन इसके साथ संवेदनशिलता भी इनका गुण है। इन लोगों का समझदार पार्टनर की जरूरत होती है ताकि उनके जिद्दी पन को प्यार से खत्म किया जा सके। 

मीन राशि  
मीन राशि से संबंधित लोगों का राशि चिन्ह मछली है। ऐसे लोगों का उम्मीद होती है कि उनका पार्टनर ऐसी हो जो जिंदगी के हर कदम पर उनका साथ निभाए। जिंदगी की हर बात उनके साथ शेयर करें। आपके पार्टनर भी इसी राशि के हैं तो अपना प्यार उन पर पूरी तरह से न्यौछावर कर दें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग पार्टनर की तरफ से किसी तरह की रोक-टोक को पसंद नहीं करते। वह जिंदगी के हर रंग का भरपूर मजा लेना चाहते हैं। आपके जीवन साथी भी इसी राशि के हैं तो आप भी उनके रंग में रंग जाएं। उनको परिवार की अहमियत प्यार से सीखाएं। 

तुला राशि 

PunjabKesari
तुला राशि को लोगों का राशि चिन्ह तराजू है। वह हर तरह से रिश्तें में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं। पत्नी हो या मां वह सबको एक बराबर नजर से देखते हैं। आपके पार्टनर भी इस राशि के हैं तो आप लक्की हैं। 

कर्क राशि  
यह लोग चाहते हैं कि अलग वह अपने साथी को पूरा प्यार और सहयोग दे रहे हैं तो वह भी पूरी तरह से उसका साथ दें। ये लोग प्यार के बदले में प्यार चाहते हैं। 

मकर राशि  
मकर राशि के लोगों का राशिचिन्ह है बकरी। ये लोग स्वाभाव से बेहद गंभीर होते हैं, यही इच्छा वह अपने पार्टनर से भी रखते हैं। आपके पार्टनर भी इसी राशी के हैं तो जरा आप भी रिश्ते के प्रति गंभीर हो जाएं। 

मेष राशि

 PunjabKesari
इन राशि के लोगों को परफैक्ट पार्टनर की तलाश रहती है। उनके मन की तमन्ना होती है कि उनका पार्टनर उनकी हर बात को समझे। 

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोग ऐसे पार्टनर की तलाश में रहते हैं जो उन्हें खुश रखें। खुशमिजाज साथी के साथ ये कभी बोर नहीं होते। आप भी इनके साथ खुशी के साथ ही पेश आएं। जिंदगी हसीन हो जाएगी। 

वृश्चिक राशि 
आपके पार्टनर की राशि वृश्चिक है तो इस बात को जान लें कि वह रिश्ते में तीन चीजों की तलाश करते हैं जैसे ईमानदारी,घनिष्टता, और अंतरंगता। यह साथी पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं और चाहते हैं कि जीवनसाथी उनके प्रति ईमानदार रहे। 

धनु राशि  
धनु राशि के लोग पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि वह उनकी आजादी को समझे। रोक-टोक को वे पसंद नहीं करते। धनु राशि वाले थोड़ी स्पेस चाहते हैं। 

सिंह राशि 
सिंह राशि के लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर रॉयल तरीके से उनके साथ पेश आए। आत्मविश्वास से भरपूर जीवनसाथी के साथ यह बहुत खुश रहते हैं। 

कन्या राशि  
PunjabKesari
इस राशि के लोग बहुत ही सिंपल होते हैं। यह जीवनसाथी से दयाभाव,प्यार की उम्मीद करते है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static