Waste CD से बनाएं क्रिएटिव चीजें, दिवाली पर करें घर की डैकोरेशन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 05:07 PM (IST)

हमारे घर में कई चीजे ऐसी होती है, जिनको हम बेकार समझ कर फैंक देते है लेकिन क्या आपको पता आप इन बेकार चीजों से कई काम की चीजों बना सकते है। अगर आप भी अपने वेस्ट मिर्टियल को फैंकने की गलती कर रहे है तो इस खबर को पढ़े। आज हम आपको सीडी से बनने वाली कुछ क्रिएटिव चीजों के बारे में बताएंगे। आइए जानते है पुरानी सीडी से क्या-क्या बनाया जा सकता है।   

 


1. वॉल क्लॉक

आप पुरानी CD से वॉल क्लॉक बना सकते है। इसके लिए आपको CD, की-बोर्ड की कीज, घड़ी की सुइयां, ग्लू और मोटर चाहिए। सबसे पहले पुरानी CD लेकर की- बोर्ड की कीज उसपर लगाएं और मोटर और घड़ियों की सुईयों को फिट कर लें। 

2. मिरर डेकोरेशन

पुरानी CD से आप मिरर डैकोरेशन भी कर सकती है। मिरर के चारों तरफ सीडी को ग्लू की मदद से चिपका दें। 

3. CD कोस्टर

सबसे पहले सीडी पर कलरफुल पेपर को चिपका दीजिए। फिर उसपर स्केच पेन या क्रेऑन्स से डिजाइन बना दीजिए। बस बन गया आपका CD कोस्टर। 

4. CD इयररिंग स्टैंड

CD इयररिंग स्टैंड बनाने के लिए सीडी के चारों तरफ ड्रिल मशीन की सहायता से छेद करें। फिर उस सीडी को स्टैंड में लटका लीजिए। अब आप सीडी के छेदों में ईयरिंग्स लटका सकते हैं।

5. CD डिस्को बॉल

CD डिस्को बॉल बनाने के लिए थर्माकॉल बॉल पर ग्लू लगाकर सीडी को काट-काट कर चिपका लें। इसको आप हर में सजा सकते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static