वेस्ट बल्ब से करें घर की डैकोरेशन

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 01:15 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः क्रिसमिस का त्यौहार आने में कुछ ही दिन रह गए है और लोग अपने घरों की सजावट करने में लगे हुए हैं। ज्यादातर लोग घर की सजावट के लिए लोग बाजार से सामान लेकर आते हैं, जिससे पैसों की भी बर्बादी होती है। घर की सजावट आप घर में वेस्ट सामान से भी कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी क्रिएटिव चीजें लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं और अपनें घरों को सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वेस्ट बल्ब से घर को कैसे सजाया जा सकता हैं।

1. बल्ब को आप अपनी मनपसंद रंगो से रंग सकते हैं। उसमें अपनी मर्जी का आर्ट वर्क कर सकते हैं। किसी हैंगिंग की मदद से बल्ब को टांग कर घर की खूबसूरती को बड़ा सकते हैं। 

2. बल्ब के ऊपरी हिस्से को निकाल के उसके अंदर छोटे अपने मनपंसद फूल डाल सकते हैं। बाहरी हिस्से की तरफ पतली रस्सी से बांध कर बल्ब को टांग सकते हैं।

3. बल्ब के अंदर  छोटी थर्माकोल रंग-बिरंगे बॉल डाल कर और बाहर की तरफ कोई भी रंग का रिबन फूल के आकार में बांध सकते हैं। अपने घर की ड्रैसिंग टैबल या फिर कई और रख सकते हैं।

4. बल्ब को आप कार्टून वर्क से भी सजा सकते हैं। इसमें कोई भी अपने बच्चों की पंसद का आर्ट कर सकते हैं।

5. ऊन की मदद से आप बल्ब को अपने मनपंसद डिजाइन से सजा सकती हैं और दीवारों पर टांग सकते हैं जिससे कि दीवार खूबसूरत नजर आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static