अलग-अलग चीजों से सजाएं घर की दीवारें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 06:03 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः घर में प्रवेश करते ही सबका ध्यान घर की दीवारों पर जाता है। अगर घर की दीवार को सही तरीके से न सजाया जाए तो घर अधूरा-अधूरा सा लगता है। लोग अपनी घर की दीवार को अलग-अलग पेंट करवाते है। अपने घर को क्लसी टच देते है। मार्किट से कई तरह के डैकोरेशन का सामान लाते है, जिससे घर सुंदर और आकर्षित लगे। आज हम आपको घर की दीवारों को अलग-अलग तरीके से सजाने का तरीका बताएंगे, जिससे आपके पैसे बी बचेंगे साथ ही घर खूबसूरत लगेगा। 


1. आप घर की किसी एक दीवार पर अच्छा पेंट करवा कर उससे ट्री डिजाइन्स बना सकती है और उसको अपनी पसंद का कलर दे सकती है। यह आइडिया काफी ट्रैंड में है। इससे घर को नया टच मिलता है। 

2. इसी तरह आप 3डी बटरफ्लाई से भी घर की दीवार को सजा सकते है। इसके लिए कलरफुल कागज लेकर इनको बटरफ्लाई की शेप में काट लें और ग्लू की मदद से दीवार पर चिपका दें। 

3. इसके अलावा घर पर पड़ी बेकार बोतल में प्लावर डालकर इसकी चीज की मदद से दीवार पर सजा सकते है। 

4. बच्चे को पेंटिंग करने का शौक होता है। आप उनकी बनी पेटिंग को फ्रैम करके भी दीवार में सजा सकते है। 

5. मिरर को ड्रैकोरेशन करके आप घर की किसी भी दीवार पर सजा सकते है। 

6. पेपर की मदद से फूल बनाकर ग्लू की मदद से यूनिक स्टाइल में सजाया जा सकता है। 

7. आप दीवार पर ट्री डिजाइन बनवाकर उसमें कई तस्वीरे सजा सकते है। इससे घर और भी सुंदर लगता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static