सीढ़ियों के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर, घर आएगी खुशहाली

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 03:50 PM (IST)

घर बनाते समय वास्तु के हिसाब से छोटी-छोटी लेकिन बहुत सी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जिससे नाकारात्मकता घर से दूर रहती है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है। वास्तु में सबसे ज्यादा घर में बनी सीढियों पर दिया जाता है। गलत दिशा में बनी सीढ़ियां कई तरह के दोष पैदा करती हैं। इनको दूर करने के लिए कुछ खास तरीके के उपाय करना बहुत जरूरी है। आइए जानें किस तरह की सीढियां लाती हैं घर में खुशहाली। 
 

1. सीढ़ियों पर गंदगी,जाले या धूल नहीं लगने देना चाहिए। इन्हें हमेशा साफ-सुथरा करके रखें। 


2. घर में बनी सीढ़ियों के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगवाएं। इससे घर में साकारात्मक्ता आती है। 


3.  सीढ़ियों में किसी तरह का वास्तु दोष है और आप इसे तुड़वाना नहीं चाहते तो स्टोन पिरामिंड की स्थापना करने से असर कम हो जाता है। 


4. घर के प्रवेश द्वार के सामने सीढियां नहीं बनवानी चाहिए। 


5. सीढ़ियों के नीचे मंदिर या फिर शौचालय नहीं होना चाहिए। इनके नीचे जूते या फिर चप्पल भी न रखें। 


6.  सीढियां घुमावदार बनवाना चाहते हैं तो इसे दक्षिणावर्ती घुमाव दें। यह घर की तरक्की के लिए शुभ माना जाता है। 


7. घर की सीढिया अगर पूर्व या उत्तर दिशा में है तो यह वास्तु दोष है। इसे ठीक करने के लिए दक्षिण-पश्चिम में एक कमरा बनवा दें। 


8.  सीढ़ियों का निर्माण करवाने से पहले इस बात का ध्यान दें कि इनकी संख्या 11,15 आदि हो। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static