हर किसी के लिए बड़े काम के हैं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 02:53 PM (IST)

वास्तु व‌िज्ञान का कहना है कि घर में धन या सुख-समद्धि संबंधी परेशान‌ियों का कारण अक्सर घर में ही छिपा होता है। दरअसल, हम लोग अपने घर की सजावट या घर का फर्नीचर रखते समय कई गलतियों को अनदेखा कर देते है। अगर इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रखा जाए तो घर में मौजूद वास्तु दोष दूर किए जा सकते है। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कमी भी दूर होती है। 

 
आइए जानते है ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

 

1. इस दिशा में रखें एक्वेरियम 
सभी लोग अपने घर को डैकोरेट करने के लिए एक्वेरियम रखते है लेकिन हमेशा दक्षिण दिशा में एक्वेरियम रखें क्योंकि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी, जो धन और सुख-समृद्धि बनाएं रखती है। 

PunjabKesari

2. जूते और डस्टबिन 
अधिकतर लोग घर का सामान गलत दिशा में रख देते है, जिसका असर घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। कभी भी जूते और डस्टबिन घर की पश्चिम दिशा में न रखें, इससे बिजनेस में नुकसान होगा। 

PunjabKesari

3.बल्ब लगाने की दिशा
घर को खूबसूरत लुक देने के लिए लोग रंग-बिरंगे बल्ब लगाते है। अगर आप घर में लाल रंग के बल्ब लगाने जा रहे है तो इसकी दिशा का खास ध्यान रखें। घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लाल रंग का बल्ब जगाएं, इससे सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है।

 

4. मुख्य द्वार पर लगाएं 
घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तें ढोरी में परोह कर लगाएं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी घूस नहीं पाती और सौभाग्य हमेशा साथ देता है। 

 


5. क्रिस्टल आइट्म से डैकोरेशन 
घर की डैकोरेशन के लिए क्रिस्टल आइट्म का इस्तेमाल करें क्योंकि इससे रिश्ते अच्छे बने रहते है और घर में खुशहाली छाई रहती है। 

PunjabKesari


6. स्क्वेयर पिरामिड रखें
घर की उत्तर दिशा में स्क्वेयर बैस्ड पिरामिड रखने से काम में तरक्की मिलती है। इसके साथ इससे काम में नई सफलताएं और आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static