शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 12:50 PM (IST)

लड़का- लड़की दोनों अपनी शादी को सफल बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं, अक्सर देखा जाता है कि शादी के शुरुआती कुछ महीने सब ठीक रहता है पर जैसे- जैसे समय गूजरता जाता है जिंदगी बहुत बोरिंग हो जाती है। रिश्ते में पहले जैसी खुशी, उत्साह और प्यार न जाने कहां खो जाता है। एक रिश्ते को सफल बनाने के लिए जितना विश्वास जरूरी है उतना ही एक- दूसरे के साथ टाइम बिताना भी जरूरी होता है लेकिन आजकल लड़का और लड़की दोनों ही काम करते हैं जिसके कारण वह एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते। इससे कई बार रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। आज हम आप कुछ एेसे तरीके बाताएंगे जिनको अपनाकर आप आपने रिश्ते में पहले जैसा प्यार दोबारा जगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं तरीकों को बारे में।

 

1. आई लव यू कहना
कई बार आप सोचते हैं कि शादी को इतना टाइम हो गया अब अपने पार्टनर को आई लव यू बोलने से क्या होगा। यह सब काम तो बच्चे और न्यूली मैरिड कपल करते हैं पर एेसा नहीं जब आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाओगे तो वह बहुत खूश हो जाएंगे। अपनी शादी को खूशहाल बनाने के लिए रोजाना सुबह उठकर आई लव यू कहें। इससे धीरे - धीरे आपके रिश्ते में आई खटास दूर हो सकती है।

 

2. डेट पर चलने के लिए कहें

PunjabKesari
अक्सर शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के बहाने ढंढूते रहते हैं लेकिन शादी बाद एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाते जिससे कई बार रिश्ते खराब होने लगते हैं। अपनी शादी में फिर से वहीं प्यार लाने के लिए अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाएं। 

 

3. गिफ्ट्स देना
पति और पत्नि दोनों को एक दूसरे को गिफ्ट्स देना चाहिए। चाहें कोई खास दिन हो या न अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगें तो बहुत खूश हो जाएंगे।

 

4. अतीत की बातें

PunjabKesari
अतीत की अच्छी बाते करें जैसे कब मिले थे, पहला गिफ्ट क्या था, कब आई लव यू बोला जैसी बाते करें कभी पास्ट की एेसी बाते न करें जिससे दूसरे को कोई परेशानी हो। दूसरे के इमोशन को ध्यान में रखकर बात करने से शादीशुदा जिंदगीं खुशहाल हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static