पार्टी हो या कैजुअल लुक, ट्रैंड में रहेंगे ये नेल पेंट

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 09:32 AM (IST)

ब्यूटी : चेहरे के साथ-साथ लोगों की नजर अक्सर हाथों पर जाती है। किसी लड़की की खूबसूरती में हाथों का अपना अहम रोल है। इसलिए चेहरे के अलावा अपने हाथों की केयर भी करें। अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां मैनिक्योर करवाती है, तरह-तरह की एक्सेसरीज पहनती है।इतना ही नहीं अच्छी नेल पेंट भी यूज करती है। ट्रैंड के हिसाब से नेल पेंट लगाती है। आउटफिट के साथ-साथ नेल पेंट भी ट्रैंडी लगाएं। अगर भी फंक्शन या कॉलेज जाते समय यहीं सोचती है तो परेशान न हो। आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रैंडी नेल पेेंट कलर बताएं, जो हर किसी की पसंद बने हुए है। 


1. ऑक्स ब्लड कलर

शादी या मेंहदी फंक्शन में क्लासी लुक पानी चाहती है तो इस कलर की नेल पेंट ट्राई करें। अगर आप  ब्राउन या रैड कलर वियर कर रही है तो यह नेल पेंट परफैक्ट है।

2. ग्रीन

अधिकतर लड़कियां ग्रीन कलर की नेल पेंट लगाने से कतराती है लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रीन ट्रैंडी कलर है। अगर आप ऑफ-व्हाइट या ग्रीन के शेड आउटफिट वियर कर रही है तो इसे ट्राई करें। 

3. गोल्डन

इस कलर से हाथों को रॉयल लुक मिलती है। इस नेल पेंट को आप हर तरह की आउटफिट्स के साथ ट्राई कर सकती है। यह आपके वैडिंग लुक को परफैक्ट लुक देगा। 

5. पिंक

कैजुअल और वैडिंग लुक के लिए पिंक कलर काफी ट्रैंडी है। यह हाथों को यूरिन लुक देता है। ग्लॉसी ब्राइट पिंक को आप अपने पिंक शेड वाले ड्रैस के साथ मैच करके लगा सकती है। 

7. ऑरेंज

अपने आप सबसे हटके लुक देना चाहती है तो ऑरेंज नेल पेंट लगाएं।  आपके रॉयल ब्लू, हॉट पिंक और ग्रीन कलर्स वाले ट्रैडिशनल आउटफिट के साथ इस कलर की नेल पेंट लगाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static