ये 8 ट्रैंडी ब्लाऊज, लहंगे या स्कर्ट के साथ करें ट्राई

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 03:16 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): शादी या किसी खास फैमिली फंक्शन के मौके पर ज्यादातर लड़कियां लहंगे और साड़ी को ही ऑप्शन में चूज करती हैं क्योंकि हैवी वर्क वाली ये आऊटफिट्स डेली रूटीन में  कंफर्टेबल नहीं होती इसलिए किसी खास मौके पर ही लड़कियां ऐसी आऊटफिट चुनती हैं, जिसमें उनका ग्लैमर्स लुक उभर कर सामने आए। इन दिनों डिफरेंट स्टाइल में लंहगा कैरी करने का ट्रैंड भी खूब चल रहा है। वहीं अगर आप समर सीजन में लहंगा वियर नहीं करना चाहती तो लांग स्कर्ट के साथ स्टाइलिश सा ब्लाऊज टाईअप करके भी आऊटफिट को लहंगा लुक दी जा सकती हैं। हलकी-फुलकी इम्ब्रायडरी वर्क वाली लांग स्कर्ट को वियर कर आप कंफर्टेबल भी रहती हैं लेकिन जो गलतियां अक्सर लड़कियां करती हैं वो यह है कि वह लंहगे के रंग और उसके इम्ब्रायडरी वर्क को चुनने का तो खास ख्याल रखती है लेकिन ब्लाऊज पर इतना ध्यान नहीं देती। आपको बता दें कि प्रफैक्ट और स्टाइलिश ब्लाऊज के बिना लहंगे का ग्रैस अधूरा है। अगर आप भी किसी खास फंक्शन के लिए लहंगा वियर कर रही हैं तो उसके साथ कुछ डिफरैंट स्टाइल का ब्लाऊज स्टिच करवाए।

शर्ट ब्लाऊज

PunjabKesari

शर्ट स्टाइल ब्लाऊज को लड़कियां खूब ट्राई कर रही हैं। अगर आपके पास अपनी शादी का लहंगा पड़ा है तो उसके साथ शर्ट स्टाइल मेचिंग ब्लाऊज स्टिच करवाएं। आप लहंगे के साथ कंट्रास्ट शर्ट भी ले सकते हैं। इसे आप लॉंग स्कर्ट्स के साथ भी कैरी कर सकते हैं। 

फ्रिंज ब्लाऊज

PunjabKesari

फ्रिंज स्टाइल टॉप तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन अब फ्रिंज ब्लाउज भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। फुमन अगर आप बोहो लुक का टच चाहती हैं तो मेटेलिक या शिमरी फैब्रिक  में फ्रिंज स्टाइल ब्लाऊज ट्राई करें। फ्रिंज ब्लाऊज में आप बारीक गोटापट्टी भी लगवा सकते हैं।

शीर ब्लाऊज 

PunjabKesari

अगर आप सैक्सी लुक चाहती हैं तो शीर ब्लाऊज चूज करें। शीर यानि की ट्रांसपेरेंट फैब्रिक, जिसपर खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ और इम्ब्रायडरी वर्क होता है। इसे आप  हैवी इम्ब्रायडरी वर्क वाली लांग स्कर्ट और लहंगे, दोनो के साथ ट्राई कर सकती हैं। संगीत और सगाई सेरेमनी में यह ब्लाऊज बहुत ग्रैसफुल लगते हैं।

ब्रालेट ब्लाऊज

PunjabKesari

 

अगर आप फंक्शन में बोल्ड दिखना चाहती हैं तो ब्रालेट चोली आपको सुपर सैक्सी लुक देगा। इसे आप साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहन सकती हैं जो आप बेहद स्टनिंग दिखेगी।

क्रॉप टाप ब्लाऊज
PunjabKesari

क्राप टॉप इन दिनों फैशन में काफी पॉपुलर हैं। प्लाजो पेंट और जींस के अलावा इसे लहंगे के साथ भी ट्राई करें। यह आपको कंफर्टेबल भी रखेगा और स्टाइलिश भी दिखाएगा। 

ऑफ शोल्डर ब्लाऊज

PunjabKesari

अगर आप अपने कॉलरबॉन्स और शोल्डर को शो ऑफ करना चाहती हैं तो ऑफ शोल्डर ब्लाऊज आपके लिए बेस्ट रहेगा। ऐसी ब्लाऊज के साथ के आप चोकर एक्सेसरीज या हैवी सातलड़ा saatlada ज्वैलरी सेट वियर कर सकती हैं। इंडो-वैस्टर्न के इस सुमेल में आप संगीत रिसैप्शन, सगाई सेरेमनी में पहनेंगे तो एकदम परफैक्ट लगेंगे।

अटैच दुपट्टा ब्लाऊज

PunjabKesari

 

अगर आप लहंगे के साथ दुपट्टा अलग से कैरी नहीं करना चाहती तो  अटैच दुपट्टे वाली चोली ट्राई करें। ब्लाऊज की स्लीव के साथ अटैच किया दुपट्टा बिलकुल डिफरैंट लुक देगा।


                                                                                                                     

- वंदना डालिया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static