अनियमित पीरियड्स के लिए कारगर हैं ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 02:28 PM (IST)

पंजाब केसरी (पेरेटिंग)- असामान्य पीरियड्स औरतों के लिए बहुत-सी परेशानियों का कारण बन सकते है। यह शरीर में खून की कमी,हार्मोंस का असंतुलन,पोषक तत्वों की कमी, वजन का कम होना या जरूरत से ज्यादा बढ़ जाना,PCOS,डायबिटीज जैसी और भी बहुत-सी परेशानियां ऐसी हैं। जिसका असर मासिक धर्म पर पड़ता है। इसको ज्यादा समय तक नजरअंदाज करने से सेहत से जुड़ी और भी बहुत-सी परेशानियां हो सकती हैं। इसके लिए आप घरेलू उपाय अपना कर भी राहत पा सकते हैं। 


1. आयरन और फोलिक एसिड
औरतों के शरीर में जब इन तत्वों की कमी हो जाती है तो इसका असर पीरीयड्स पर भी पड़ता है। अपने आहार आयरन से भरपूर आहार का सेवन करें। 

2. हरा पपीता
हरा पपीता इस समस्या को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है। महीने में 2 बार इसका सेवन करने से अच्छा असर पड़ता है। इस बात का ख्याल रखें कि पीरीयड्स आने पर इसे न खाएं। 

3. सौंफ 
रात को 1 टीस्पून सौंफ 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। इसे सुबह छान कर पी लें। कुछ दिनों तक रोजाना इसे पीने से पीरीयड्स संतुलित हो जाते हैं। 

4. अंजीर
अंजीर खाने से खून की कमी दूर होती है। रोजाना 1 अंजीर को 1 कप पानी में डालकर उबाल लें। इसे कुछ दिनों तक पीएं, लगातार इसका सेवन न करें। पीरीयड्स आने पर इसे न पीएं।

5. एलोवीरा
एक चम्मच एलोवीरा जैल में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन नाश्ता करने से पहले करें। इससे पीरियड्स की अनियमित सेवन करने से फायदा मिलेगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static